एक्सप्लोरर
हैदराबाद की हैवानियत के खिलाफ संसद गेट पर बैठी दिल्ली की बेटी, सरकार को हुई बेचैनी!
हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से हुई हैवानियत का मामला अभी सुलझा ही था कि हैदराबाद में एक और महिला का शव अधजली हालत में बरामद हुआ. शमशाबाद इलाके में पैंतीस साल की महिला का जला हुआ शव मिला है. अब हैदराबाद में हुई हैवानियत की शिकायत लेकर एक बेट दिल्ली में संसद के सामने पहुंच गई है. संसद भवन के बैक गेट पर सुबह से अनु दुबे नाम की एक लड़की बोर्ड लेकर बैठी है जिसपर लिखा है - ' वाय आई कांट फील सेफ इन माय होम , इंडिया? यानी मैं अपने घर भारत में सुरक्षित क्यों नहीं ? अकेले बैठी लड़की बात करते वक़्त कई बार रोने लगी , और बार बार बोल रही है कि कल मेरा भी रेप हो जाएगा , मुझे भी जला दिया जाएगा. क्या कोई इस बेटी की पुकार सुन रहा है. क्या बेटियों को बचाने के लिए कोई कुछ करेगा. सवाल बहुत हैं जवाब कौन देगा?
और देखें





















