एक्सप्लोरर
Amphan ने दिखाया तबाही का मंजर,कोलकाता ने कल जो देखा, वो पहली बार था । Master Stroke
देश कोरोना से जूझ रहा है, लेकिन एक राज्य ऐसा है, जिस पर तबाही की दो तरफा मार पड़ी है. ये राज्य है पश्चिम बंगाल. उम्पुन तूफान से यहां 72 लोगों की मौत हो गई है और जानमाल का भारी नुकसान हुआ है, खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कह रही हैं कि उन्होंने ऐसी तबाही पहले कभी नहीं देखी. .हमारे पास पश्चिम बंगाल से तबाही की बहुत सारी रिपोर्ट्स और वीडियो आए हैं. यकीन मानिए एक भी वीडियो ऐसा नहीं है, जिसमें सबकुछ सामान्य दिख रहा हो. सड़कों पर पेड़ गिर गए, बिजली के खंभे गिर गए, टेलिफोन लाइन्स टूट गईं, कोलकाता के ज्यादातर इलाकों में बिजली नहीं है. लाखों लोगों का संपर्क एक दूसरे से टूट चुका है, सुबह से लोग अपने रिश्तेदारों से संपर्क करने के लिए परेशान हैं, कई हिस्सों में पीने का पानी तक नहीं है, राशन भी नहीं है, सड़कें टूट गईं हैं, पुल टूट गए हैं, केन्द्र सरकार से तुरंत मदद मांगी जा रही है.
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion




















