Headlines: आरोपी Amol Shinde के घर पहुंची पुलिस, माता-पिता से की पूछताछ | Parliament Security Breach
Maharashtra News: संसद की सुरक्षा (Parliament Security Breach) में हुई चूक मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) जांच कर रही है. इसी जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम महाराष्ट्र के लातूर (Latur) जिले में घटना के एक आरोपी अमोल शिंदे (Amol Shinde) के गांव पहुंची. दिल्ली पुलिस रविवार को लातूर के जरी गांव पहुंची. यहां अमोल शिंदे के माता-पिता का बयान लिया गया है. इस जांच टीम में एक पुलिस अधिकारी और दो पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस ने माता-पिता का बयान दर्ज करने के बाद घर में रखे हुए दस्तावेज और अन्य सामग्रियों का निरीक्षण भी किया. वहीं, भाषा की समस्या के कारण चाचूर पुलिस स्टेशन से दो कर्मचारियों को साथ में ले जाया गया था. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने बेहद गोपनीयता के साथ 40-45 मिनट तक जांच की और जरूरी जानकारी जुटाई.






























