Hathras News: यूपी में तंत्र-मंत्र के चक्कर में की गई छात्र की हत्या | ABP News |
Hathras Black Magic News: यूपी के हाथरस में छात्र की हत्या में बड़ा खुलासा...तंत्र-मंत्र के चक्कर में की गई छात्र की हत्या...स्कूल प्रबंधक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार...23 सितंबर को छात्र की हत्या का केस हुआ था दर्ज. उत्तर प्रदेश स्थित हाथरस के सहपऊ थानान्तर्गत तंत्र मंत्र और काले जादू का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार एक स्कूल के प्रबंधक ने तंत्र मंत्र के लिए बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बच्चा, स्कूल के ही हॉस्टल में रहता था. बता दें 23 सितंबर को बच्चे की मौत हो गई थी. पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार स्कूल प्रबंधक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और आगे की छानबीन जारी है.

























