क्या लालू ने अपने बेटे का भविष्य सेट कर दिया है ? । BIHAR POLITICS
नीतीश कुमार के लिए अभी बहुत दूर है डगर पनघट की... क्योंकि अभी तो किसी ने भी अपने पत्ते नहीं खोेले हैं... 2024 के लिए विपक्ष के बीच प्रधानमंत्री पद के लिए सहमति बनना बहुत बड़ी बात है... कांग्रेस बिहार में तो सरकार में है, लेकिन क्या 2024 में नीतीश को समर्थन करेगी पता नहीं... ममता बनर्जी क्या चाहती हैं, अरविंद केजरीवाल क्या सोचते हैं, तेलंगाना के केसीआर क्या चाहते हैं.. पता नहीं.. अखिलेश यादव ने साफ साफ कह ही दिया है... तो कुल मिलाकर विपक्ष के बीच एकता में ही, बीजेपी से मुकाबले का फॉर्मूला है... लेकिन फिलहाल तो ऐसा होता नहीं दिख रहा है... हालांकि लालू यादव ने ये कोशिश जरूर की है... 1990 में उन्होंने बिहार में लालकृष्ण आडवाणी का रथ रोका था...क्या 2024 में उनके फॉर्मूले से बीजेपी का विजयी रथ रुकेगा, ये देखना महत्वपूर्ण होगा.. फिलहाल आप हमारी अगली रिपोर्ट में ये देखिए कि कैसे लालू यादव इस पूरी डील के सूत्रधार बने ?



























