दिल्ली-एनसीआर में बंद पड़ी फैक्ट्रियों और घरों में चोरी करने वाले बदमाशों और कोतवाली फेस-2 पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश, पीता उर्फ पीतांबर, पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि तीन अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरार बदमाशों को कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। घायल पीतांबर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक ईको कार, चोरी का सामान, तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पीतांबर शातिर बदमाश है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातें अंजाम देता था।