Election Breaking: विधानसभा चुनाव समेत यूपी उपचुनाव की तारीखों का भी एलान कर सकता है EC | ABP News
महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान आज होने जा रहा है। चुनाव आयोग 15 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें चुनाव की तारीखें और प्रक्रिया का विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इस दौरान आयोग यह भी बताएगा कि चुनाव कितने चरणों में होंगे और कौन-कौन सी तैयारियां की जा रही हैं। ध्यान रहे कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को खत्म होगा। इन चुनावों की तैयारी में सभी राजनीतिक दल सक्रिय हैं, और मतदाता इन महत्वपूर्ण चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह चुनाव दोनों राज्यों के राजनीतिक भविष्य के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होंगे।






























