Dularchand Case: बीच चुनाव Mokama में हत्याकांड, दुलारचंद के postmortem से सुलझेगी गुत्थी?
दुलारचंद के पोते ने JDU के बाहुबली अनंत सिंह पर उंगली उठाई है, लेकिन अनंत सिंह का आरोप है कि ये RJD के बाहुबली सूरजभान का काम है...एक झटके में इस हत्याकांड ने बिहार में चुनावी माहौल का रुख बदल दिया है...बाहुबली अनंत सिंह के क्षेत्र मोकामा के घोसवरी में दुलारचंद यादव को दिन दहाड़े गोली मार दी गई.. जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई..बताया जा रहा है कि घोसवरी में दुलारचंद यादव जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के साथ चुनाव प्रचार में शामिल थे...नसुराज के नेताओं के मुताबिक उनका काफिला अनंत सिंह की गाड़ी के पीछे था...अचानक अनंत सिंह के समर्थक गाड़ियों से निकले और लाठी-डंडों से हमला कर दिया...पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच और चश्मदीदों के बयान के आधार पर ये पता चला है कि लाठी-डंडों से हमले के बाद दुलारचंद को पहले पैर में गोली मारी गई और फिर गाड़ी चढ़ाने का आरोप भी है
























