Delhi Elections 2025: दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी का मंथन जारी, जल्द जारी हो सकती है दूसरी लिस्ट
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कोर ग्रुप की बैठक शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आवास पर चल रही इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। बैठक में दिल्ली चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा हो रही है और उम्मीदवारों के चयन पर भी विचार किया जा रहा है। बीजेपी की ओर से चुनावी तैयारियों को लेकर इस बैठक में अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा, आज शाम को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की भी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें दिल्ली चुनाव से जुड़े अंतिम फैसले किए जाएंगे। दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है और अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।






























