Chapra Violence: सुशासन बाबू के राज्य में हुई हिंसा का जिम्मेदार कौन ? | Rohini Acharya
बिहार के छपरा में मंगलवार को चुनावी हिंसा के दौरान हुई फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई. मृतक आरजेडी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है. छपरा में हुई फायरिंग की घटना को लेकर आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है और इंसाफ की मांग की है. आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ''बीजेपी वाले डरे हुए हैं. लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. हमें न्याय चाहिए. हमारे तीन कार्यकर्ताओं को गोली मारी गई है. ये सब बीजेपी के गुंडे हैं. हमें न्याय और उन्हें सबक मिलना चाहिए. प्रशासन से हमारी मांग है इन सभी को पकड़कर जेल में डालना चाहिए.''


























