Britain Election 2024: Sandeep Chaudhary के साथ ब्रिटेन चुनाव के नतीजे और इसकी बड़ी बातें
Britain Election Result 2024 : ब्रिटेन में 4 जुलाई को प्रधानमंत्री पद के लिए वोटिंग हुई थी. अब काउटिंग की जा रही है. अब तक के आए रुझानों को देखते हुए कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी हार मान ली है. अभी काउंटिंग जारी है. ऋषि सुनक ने रिचमंड और नॉर्थहेलर्टन में अपनी सीट बरकरार रखी है. उन्होंने कहा कि लेबर पार्टी ने यह आम चुनाव जीता है और मैंने कीर स्टार्मर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया है. उन्होंने कहा कि मैं अब लंदन जाऊंगा. वहां चुनाव के रिजल्ट को लेकर मंथन करूंगा. प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए मैंने अपना कार्यकाल में बहुत काम किए. मैंने अपना सबकुछ इस पर लगा दिया.





























