Breaking: पीएम मोदी के यूक्रेन जाने से रुक जाएगा रूस-यूक्रेन जंग? | Russia-Ukraine War | PM Modi
प्रधानमंत्री मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन का दौरा केंगे. इस दौरान वह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मिलेंगे. रूस-यूक्रेन साथ युद्ध के बाद यह प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी. यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की ओर से रूस का दौरा करने और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के कुछ दिनों बाद हो रही है.करीब एक महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान ज़ेलेंस्की से मुलाकात की थी. इस महीने की शुरुआत में जब प्रधानमंत्री रूस की यात्रा पर थे, तो दोनों देशों ने परमाणु ऊर्जा और जहाज निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की थी. मंगलवार को मॉस्को में दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान उन्होंने भुगतान समस्याओं को हल करने के तरीकों पर भी चर्चा की.






























