एक्सप्लोरर
BJP National President: चुनाव का सस्पेंस खत्म! Monsoon Session से पहले मिलेगा नया अध्यक्ष?
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए आवश्यक कोरम पूरा हो चुका है। सूत्रों के अनुसार, इस सप्ताह BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। राष्ट्रीय स्तर पर नए अध्यक्ष के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है। आज महाराष्ट्र में रविंद्र चव्हाण को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। केंद्रीय मंत्री और चुनाव अधिकारी किरण रिजिजू ने उनके नाम का ऐलान किया। हिमाचल प्रदेश में राजीव बंदल को और उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट को निर्विरोध दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले पुडुचेरी में वीपी रामालिंगम और मिज़ोरम में बेइचुआ को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया था। आंध्र प्रदेश में पी बी एन माधव और तेलंगाना में एम रामचंद्रन राव को जिम्मेदारी दी गई है। मध्य प्रदेश में भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिसमें हेमंत खंडेलवाल ने नामांकन भरा है। अगले कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित अधिकांश राज्यों में BJP अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि संसद के मॉनसून सत्र से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी ऐलान कर दिया जाएगा। ABP न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, "बी जे पी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अध्यक्ष का नाम तय कर लिया है।" नए अध्यक्ष के नाम को लेकर कई नामों पर चर्चा है, जिनमें शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान जैसे OBC चेहरे और मनोहर लाल खट्टर व राजनाथ सिंह जैसे गैर-OBC चेहरे शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐलान के बाद सरकार में फेरबदल की भी चर्चा है। साल के अंत में बिहार में और अगले साल पश्चिम बंगाल व 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया जा रहा है।
न्यूज़
Sansani |Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
और देखें

























