Chandigarh में आज NDA की बड़ी बैठक, पीएम मोदी समेत ये बड़े नेता होंगे कार्यक्रम में शामिल |Breaking
नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण के बाद चंडीगढ़ में बीजेपी की ओर से आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे NDA शासित राज्यों के सीएम...डिप्टी सीएम और घटक दलों के नेता...इस सम्मेलन में विकास के मुद्दों, संविधान के 'अमृत महोत्सव' और आपातकाल के संदर्भ में लोकतंत्र की 'हत्या की कोशिश' के 50 साल पूरे होने पर चर्चा की जाएगी... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा इस कार्यक्रम में शामिल होंगे... इसे हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस पर सत्तारूढ़ गठबंधन के नए हमले के रूप में देखा जा रहा है...





















