Maharashtra Elections को लेकर MVA की बड़ी बैठक, सीट शेयरिंग पर होगी बात | Breaking News
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इस बीच महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटक दल 18 से 20 सितंबर तक सीट बंटवारे पर बातचीत करेंगे.संवाददाताओं से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा कि कौन सी पार्टी किस सीट पर चुनाव लड़ेगी, उस पर विचार-विमर्श किया जाएगा और इस बैठक में जो फार्मूला तय होगा, वही अंतिम होगा. राउत ने आगे कहा, "एमवीए सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत 18 से 20 सितंबर तक होगी. तीन दिनों तक लगातार बैठक होगी. कौन सी पार्टी किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला किया जाएगा और वही अंतिम निर्णय होगा."
























