Bharat Ki Baat: Complete story of 10 year old child saint. abp news
सोशल मीडिया पर बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा अध्यात्म की दुनिया में एक नया नाम बन गए हैं। अभिनव अऱोड़ा सिर्फ 10 साल के हैं जो सोशल मीडिया पर अक्सर भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन दिखाई देते हैं। इंस्टाग्राम पर अभिनव अरोड़ा के लाखों फॉलोअर्स हैं। लेकिन अभिनव अरोड़ा का नाम सुर्खियों में उस वीडियो के बाद आया जब जगद्गगुरु रामभद्राचार्य ने अपने मंच से अभिनव को फौरन नीचे जाने के लिए कहा और उसके बाद एक वीडियो में अभिनव को मूर्ख बताया है। 10 साल के अभिनव के नाम पर दो गुट बन गए हैं.. एक जो समर्थन में हैं और दूसरे जो खिलाफ हैं। ट्रोल किए जाने से परेशान होकर अभिनव अरोड़ा भी मथुरा कोर्ट पहुंच गए हैं जहां उन्होंने 7 यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत की है।




























