Bengal Bandh: बंगाल में भारी हंगामा..आपस में भिड़े BJP और TMC कार्यकर्ता | Breaking News
छात्रों के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी के 12 घंटे बंद जारी है...बीजेपी के नेता सुबह से ही सड़क पर मौजूद हैं... बीजेपी का बंद शाम 6 बजे तक रहेगा...कल कोलकाता पुलिस ने नबन्ना की ओर बढ़ रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया था ..पुलिस ने आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार भी की थी..प्रदर्शनकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या का विरोध और सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. कोलकाता के आरजी कर कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ मंगलवार को ' नबन्ना अभियान ' मार्च के हिंसक हो जाने के बाद कोलकाता के हावड़ा ब्रिज पर अराजक दृश्य देखे गए.




























