Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल से CBI की पूछताछ के पीछे Sanjay Singh ने बताई ये वजह
Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार (25 जून) को आबकारी नीति मामले में उनकी जमानत पर रोक के फैसले को बरकरार रखा. ऐसे में अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना होगा. उनकी याचिका पर 26 जून को सुनवाई होगी. हाई कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा, ''हम फैसले से असहमत हैं. सुप्रीम कोर्ट में इस आदेश को चुनौती देंगे. बेल के आदेश को इस तरह से रोका नहीं जा सकता, कल सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है.'' दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस सुधीर कुमार जैन ने कहा कि PMLA सेक्शन 45 में जमानत के लिए दी गई दोहरी शर्त का पालन न होने की दलील काफी मजबूत है.


























