Arvind Kejriwal Bail: Haryana में 90 सीटों की जंग...केजरीवाल किसका बिगाड़ेंगे समीकरण? | ABP News
जेल से बाहर आए..केजरीवाल का अब अगला सियासी मिशन..हरियाणा चुनाव का है। यहां की सभी 90 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। पिछले चुनाव में आप ने यहां हर सीट पर मुंह की खाई थी। लेकिन इस बार बड़े खेल का दावा है। तो क्या ये खेल कांग्रेस और बीजेपी के बागियों के जरिए होगा। अब केजरीवाल इसका फॉर्मूला तय करेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शुक्रवार (13 सितंबर) को तिहाड़ जेल से बाहर निकले. उन्होंने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद उनका हौसला 100 गुना बढ़ गया है. जितनी राष्ट्रविरोधी ताकतें जो देश को बांटने और देश को कमजोर करने काम काम कर रही हैं, उनसे आगे भी लड़ता रहूंगा.

























