Rahul Gandhi के आरक्षण वाले बयान पर भड़के Amit Shah, बोले- 'कोई छू भी नहीं सकता' | ABP |
ABP News: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की ओर से अमेरिका में दिए जा रहे बयानों पर बीजेपी का हमला जारी है. पार्टी की तरफ से कई बड़े नेता राहुल के बयानों की आलोचना कर चुके हैं. अब इस कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री और पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल पर हमला बोला है. अमित शाह ने बुधवार (11 सितंबर 2024) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "देश विरोधी बातें करना और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत सी बन गई है. चाहे जम्मू-कश्मीर में JKNC के देशविरोधी और आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना हो, या फिर विदेशी मंचों पर भारत विरोधी बातें करनी हो, राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा और भावना को हमेशा आहत किया है."






























