एक्सप्लोरर
Amarnath Yatra Landslide: बालटाल मार्ग पर भूस्खलन, एक श्रद्धालु की मौत
अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर भूस्खलन की घटना सामने आई है। अचानक पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा नीचे आने लगा, जिससे श्रद्धालुओं के बीच हड़कंप मच गया। इस दौरान मलबे के साथ बड़ी संख्या में चट्टानें भी टूटकर नीचे गिरीं। इस भूस्खलन की चपेट में कई श्रद्धालु आ गए। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। तस्वीरों में बालटाल मार्ग पर दोनों ओर अमरनाथ श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही थी और बीच में मलबे का दरिया बह रहा था। अचानक हुए भूस्खलन के कारण लोगों की सांसें अटक गईं। कुछ श्रद्धालुओं ने बहते हुए मलबे को पार करने का प्रयास किया, लेकिन वे इसकी चपेट में आकर बह गए। मौके पर मौजूद श्रद्धालु 'हर हर महादेव' के नारे लगा रहे थे। यह मलबा इतनी रफ्तार से बह रहा था कि जब श्रद्धालुओं ने इसे पार करने की कोशिश की, तो यह उन्हें भी अपने साथ बहा ले गया। इस घटना के बाद यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
न्यूज़
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
और देखें





















