Ajit Pawar Death: Mumbai से Baramati के लिए रवाना हुए Eknath Shinde | Maharshtra Plane Crash
महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य स्थित बारामती में प्लेन क्रैश हो गया है जिसमें एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार सवार थे. उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बुधवार, 28 जनवरी 2026 को बारामती तालुका में जिला परिषद और पंचायत समिति के सार्वत्रिक चुनाव प्रचार के तहत विभिन्न सभाओं को संबोधित करना था. उनका कार्यक्रम सुबह 10 बजे निरावागज से शुरू होना था, इसके बाद दोपहर 12 बजे पंढरे में सभा करना था. दोपहर 3 बजे करंजेपुल में जनसभा को संबोधित करने के बाद उनका अंतिम कार्यक्रम शाम 5:30 बजे सुपा में प्रस्तावित थी. DGCA के मुताबकि कुछ ही समय में प्लेन की लैंडिंग होने वाली थी, लैंडिंग के दौरान कोई न कोई तकनिकी खराबी हुई होगी जिसकी वजह से प्लेन क्रैश हो गया | महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अजित पवार के निधन पर कहा कि वह बहुत ही कर्मठ नेता थे. उनका अनुभव हमारे काम आता था. हमने एक कमर्ठ नेता खो दिया है.

















