75 सालों बाद अंग्रेजों के कानून का अंत कर भारतीय न्याय संहिता का उदय हुआ है : PM Modi
संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में शनिवार (10 फरवरी) को राम मंदिर को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पीकर ओम बिरला के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि आपने संसद की कैंटीन में खाने की कीमत सबके लिए समान करके सभी सांसदों को फजीहत से बचा लिया. प्रधानमंत्री ने कहा, "हम सांसद मीडिया से कभी न कभी गाली खाते थे कि इतनी सैलरी मिलती है फिर भी कैंटीन में इतने कम में खाना खाते हैं. ऐसे में आपने फैसला किया कि कैंटीन में सभी के लिए समान रेट होंगे. इसका किसी भी सांसद ने विरोध नहीं किया और न ही कोई शिकायत की. लोग इसको लेकर सभी सांसदों की फजीहत करते थे, आपने हम सब को इस फजीहत से बचा लिया."
























