17 साल का लड़का..जिसकी वजह से ब्रिटेन सुलगा ! ABP News
ब्रिटेन के महान लेखक हर्बर्ट जॉर्ज वेल्स ने कहा था कि अगर हम युद्ध खत्म नहीं करते हैं.. तो युद्ध हमें खत्म कर देगा..। 21वीं सदी के 24वें साल में ब्रिटेन को लेकर ये बात सटीक बैठती नजर आ रही है। अंग्रेजों के देश में भीषण दंगों के हालात हैं। तीन मासूमों की हत्या के बाद ब्रिटेन के कई शहरों में अराजकता का आलम है। लिवरपूल, मैनचेस्टर, सैंडरलैंड, बेलफास्ट और लीड्स समेत कई शहरों से आगजनी और तोड़फोड़ की तस्वीरें आई हैं। हालात ये है कि कई इलाकों में लोग घरों में कैद रहने को मजबूर है। सवाल ये है कि जिस मुल्क ने एक दौर में धरती की आधी आबादी पर राज किया..उसी ब्रिटेन में बार-बार बवाल की वजह क्या है। .. ये रिपोर्ट देखिए।
























