एक्सप्लोरर
एग्जिट पोल पर भरोस नहीं कर सकते हैं, BJP जाएगी - नई सरकार आएगी- जीतू पटवारी
जीतू पटवारी ने एग्जिट पोल के सर्वे को लेकर एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि बीजेपी जाएगी, नई सरकार आएगी. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. एग्जिट पोल के मुताबिक 542 में से एनडीए के खाते में 277 सीटें, यूपीए के खाते में 130 सीटें और अन्य के खाते में 135 सीटें जाने का अनुमान है. बता दें कि 543 लोकसभा सीटों में 542 सीटों का ही अनुमान हम बता रहे हैं, तमिलनाडु की एक सीट पर चुनाव आयोग ने चुनाव रद्द कर दिया था. साल 2014 में देशभर की 543 लोकसभा सीटों में से एनडीए के खाते में 336 और यूपीए के खाते में 60 सीटें गई थीं. इसमें से बीजेपी को 282 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थी.
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
आईपीएल 2026





























