एक्सप्लोरर
आज हो सकता है लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, कौन जीतेगा 2019 ?
सभी सियासी दल लोकसभा चुनाव के लिए सियासी समर में उतर चुके हैं. इस बीच लोकसभा चुनाव को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है. चुनाव आयोग आज शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है. तारीखों के एलान के साथ ही आचार संहिता लागू पूरे देश में लागू हो जाएगी. जम्मू कश्मीर को लेकर सभी निगाहें चुनाव आयोग की ओर लगी हैं, देखना होगा आयोग जम्मू कश्मीर को लेकर क्या फैसला लेता है.
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें























