एक्सप्लोरर
करण ओबेरॉय रेप मामले में आया सनसनीखेज मोड़, 'फरार' वकील ने पीड़िता को ही बताया खुद पर हमले का मास्टरमाइंड
करण ओबेरॉय रेप मामले में अब एक और सनसनीखेज मोड़ आ गया है. करण ओबेरॉय पर रेप और ब्लैकमिंग का आरोप लगानेवाली पीड़िता ने 25 मई की सुबह खुद पर हमला करवाया था और इसकी साजिश भी खुद ही रची थी. ये दावा खुद पीड़िता के अब तक 'फरार' बताये जा रहे वकील अली काशिफ खान ने एबीपी न्यूज़ को सोमवार की देर रात दिये एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में किया. इस हमले में कासिफ के चचेरे भाई अल्तमस अंसारी को 3 अन्य आरोपियों (जिशान अंसारी, जतिन संतोष, अराफत अहमद अली) के साथ ओशिवरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद से पीड़िता के वकील कासिफ पर भी इस हमले की साजिश में शामिल होने की आशंका जताई जा रही थी.
और देखें























