एक्सप्लोरर
IndVsAFG: विराट कोहली पर लगा मैच फीस का 25% जुर्माना, जानिए क्या है वजह?
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पर अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के आरोप में मैच फीस की 25 फीसदी राशि का जुर्माना किया गया है. विराट कोहली को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल वन का दोषी पाया गया है. आरोप के मुताबिक विराट कोहली ने कोड ऑफ कंडक्ट के अर्टिकल 2.1 की खिलाफवर्जी की है. इसका मतलब है भारतीय कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर से बहुत ही अक्रामक ढंग से अपील की. कोहली ने अपनी गलती मान ली है.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट
बॉलीवुड

























