राहुल का एलान, 'कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में होंगे कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार'
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पंजाब के मजीठा में कांग्रेस की तरफ से सीएम की कैंडिडेट को लेकर जारी तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम उम्मीदवार घोषित किया है. राहुल के इस एलान के साथ ही बतौर सीएम उम्मीदवार की रेस में नवजोत सिंह सिद्धू का पत्ता कट गया है.
इसके साथ ही राहुल गांधी ने बादल परिवार पर जमकर निशाना साधा. राहुल ने कहा, “मोदी जी सुखबीर बादल के साथ खड़े होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ कैसे बोल सकते हैं. पूरा राष्ट्र जानता है कि अकाली दल एक भ्रष्ट पार्टी है.” राहुल ने आगे कहा कि पंजाब में आपको किसी भी काम के लिए बादलों को हिस्सा देना पड़ता है. राहुल ने बादल पर तंज कसते हुए कहा कि जब बादल आते हैं तो किसान उम्मीद करता है कि पानी मिलेगा, लेकिन पंजाब में बादल कुछ नहीं देते.




























