बीजेपी-शिवसेना में बन गई बात, आज फडणवीस-उद्धव ठाकरे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस | 100 Seconds Politics
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन तय हो गया है. आज राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान करेंगे. ऐसी भी उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों दलों के बीच विधासभा चुनाव के लिए सीटों का एलान हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक 288 सीट वाली महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी ने अब शिवसेना के सामने 120 सीटों का प्रस्ताव रखा है. इस प्रस्ताव को शिवसेना ने फिलहाल स्वीकार नहीं किया है. सूत्रों की मानें तो 10 सीटों को लेकर बात नहीं बन पा रही है. पहले खबर थी कि इसी बिगड़ी बात को बनाने के लिए अमित शाह 26 सितंबर को मुंबई जा रहे हैं. बताया जा रहा था कि 26 सितंबर को अमित शाह की मौजूदगी में सीट बंटवारे पर मुहर लग सकती है.






























