एक्सप्लोरर
असम रेजिमेंट के मार्चिंग सॉन्ग 'बदलूराम का बदन' गाने पर जमकर झूमे अमेरिकी सिपाही, देखें वीडियो
भारतीय और अमेरिकी सैनिकों ने अमेरिका में संयुक्त बेस लुईस, मैककॉर्ड में किए जा रहे अभ्यास 'युधाभ्यास' के दौरान असम रेजिमेंट के मार्चिंग गीत 'बदलूराम का बदन ज़मीन पर नहीं' पर डांस किया. ये गाना राइफलमैन बदलूराम को समर्पित है. द्वितीय विश्व युद्ध में उनकी मौत के बाद उनके क्वार्टर मास्टर उनका नाम हटाना भूल गया था, जिसके कारण उनके नाम राशन लगातार आता रहा. युद्ध के वक्त जापानी सेना ने जब भारतीय सेना की राशन सप्लाई काट दी तब सेना ने बदलूराम के अतिरिक्त राशन से काम चलाया. युद्ध जीतने के बाद ये गाना उन्हें समर्पित किया गया.
और देखें


























