Khan Sir Controversy: खान सर को मिली जमानत...नेपाल में रौशन आनंद के भाई की हत्या! उड़ गए सबके होश!
बिहार की राजधानी पटना के कोचिंग हब से इस वक्त एक बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर आई है, जिसने पूरे राज्य में खलबली मचा दी है। पटना के दो सबसे मशहूर और बड़े शिक्षकों, यानी खान सर और ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद सर के बीच चल रहा पुराना विवाद अब एक बेहद खौफनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। खबर आई है कि रौशन आनंद सर के सगे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में मौत हो गई है। प्रिंस की मौत को लेकर इस वक्त दो तरह के बड़े दावे किए जा रहे हैं। कुछ शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि नेपाल के एक गेस्ट हाउस में प्रिंस यादव की गोली मारकर हत्या की गई है, तो वहीं कुछ रिपोर्ट्स इसे बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत बता रही हैं। लेकिन सबसे चौंकाने वाला मोड़ ये है कि यह वही प्रिंस यादव है, जो कुछ दिनों पहले पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में खान सर की कोचिंग 'खान ग्लोबल स्टडीज' पर हुए पथराव और बमबाजी के मामले में मुख्य आरोपी था। वह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने छह-सात दोस्तों के साथ बॉर्डर पार करके नेपाल भाग गया था और वहां एक गेस्ट हाउस में छिपकर रह रहा था।
टॉप हेडलाइंस






















