एक्सप्लोरर
UP में Congress को बड़ा झटका, प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह BJP में शामिल
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राजकुमारी रत्ना सिंह अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गईं. रत्ना सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली. राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री दिनेश सिंह की बेटी हैं. ये तीन बार 1996, 1999 और 2009 में प्रतापगढ़ की सांसद रह चुकी हैं. बीते लोकसभा चुनावों में प्रियंका गांधी ने खुद इनका प्रचार किया था लेकिन ये हार गईं.
और देखें

























