एक्सप्लोरर

दिल्ली में घर से नहीं उठ रहा कूड़ा तो कहां करें शिकायत? जान लें काम की बात

अब घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि दिल्ली नगर निगम ने इस शिकायत को दर्ज करने के लिए एक से ज्यादा विकल्प दे रखे हैं. और वो भी तकनीक से लैस, एकदम स्मार्ट तरीके से.

देश की राजधानी दिल्ली में अगर सुबह उठकर घर के बाहर कूड़े की बदबू से स्वागत हो तो गुस्सा भी आता है और सवाल भी उठते हैं कि आखिर सफाई कर्मचारी आए क्यों नहीं? क्या शिकायत की कोई व्यवस्था है? और अगर है, तो क्या वाकई उस पर सुनवाई होती है? इन तमाम सवालों के बीच दिल्ली के लाखों लोग रोज इसी समस्या से जूझते हैं कि घर का कूड़ा समय पर नहीं उठता. लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि दिल्ली नगर निगम ने इस शिकायत को दर्ज करने के लिए एक से ज्यादा विकल्प दे रखे हैं. और वो भी तकनीक से लैस, एकदम स्मार्ट तरीके से.

यहां करें शिकायत, तुरंत होगा निपटारा!

अगर दिल्ली में आपके घर से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है या इलाके में गंदगी फैली हुई है, तो अब आप इसकी शिकायत सीधे दिल्ली नगर निगम (MCD) तक पहुंचा सकते हैं और वो भी कुछ ही मिनटों में. इसके लिए सबसे पहले आप MCD का आधिकारिक मोबाइल ऐप ‘MCD 311’ डाउनलोड कर सकते हैं, जो Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. इस ऐप के जरिए आप कूड़ा न उठाने, गंदगी, नालियों की सफाई या कूड़ेदानों की स्थिति से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं. ऐप में फोटो अपलोड करने का विकल्प भी होता है ताकि निगम को जमीनी हालात समझने में आसानी हो. इसके अलावा दिल्ली नगर निगम की वेबसाइट www.mcdonline.nic.in पर जाकर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा आप 155305 पर कॉल करके भी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Train Cancelled In August:ट्रेन से जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर

सोशल मीडिया पर टैग करके भी कराई जा सकती है शिकायत

शिकायत दर्ज करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलता है जिससे आप अपनी शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं. यही नहीं, दिल्ली सरकार के नागरिक सेवा पोर्टल ‘दिल्ली सरकार नागरिक एप’ और ट्विटर/X पर भी MCD को टैग करके शिकायत की जा सकती है. कई इलाकों में स्थानीय वार्ड पार्षदों के नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं ताकि लोग सीधे उनसे संपर्क कर सकें. MCD का दावा है कि ज़्यादातर मामलों में शिकायत के 24 से 48 घंटे के भीतर कार्रवाई की जाती है. हालांकि, कई जगहों पर लोगों को शिकायत के बावजूद भी इंतज़ार करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: लाडकी बहना योजना के पैसे फर्जी तरीके से लिए तो क्या होगा, कितनी मिलेगी सजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget