एक्सप्लोरर

Indian Railway: 31 अगस्त तक रेलवे ने टिकटों से कमाए 25 हजार करोड़ रुपये, जानें हर रोज कितने यात्री करते हैं सफर?

रेलवे ने पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार रेलवे टिकट बेचकर दोगुनी कमाई की है. 31 अगस्त तक यह कमाई 25 हजार करोड़ के आसपास थी. हम बता रहे हैं कि अगर रेलवे इतना कमाता है तो कितने यात्री हर रोज सफर करते होंगे

Indian Railway News: भारतीय रेलवे ने पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार सिर्फ 31 अगस्त तक दोगुने से ज्यादा कमाई कर ली है. रिजर्वेशन और अनरिजर्व रेलवे टिकटें बेचकर रेलवे अब तक 25 हजार करोड़ से ज्यादा राजस्व इकट्ठा कर चुका है. रेलवे के आधिकारिक बयान के मुताबिक पिछले साल से इस बार 116 फीसदी राजस्व बढ़ा है. अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि जब रेलवे हजार करोड़ में कमाई करता है तो हर रोज कितनी ट्रेनें दौड़ती हैं और सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कितनी होगी. आपके इसी सवाल का जवाब इस खबर के माध्यम से आगे दिया जा रहा है.

भारतीय रेलवे नेटवर्क की कुल लंबाई 67.415 किलोमीटर है. जो विभिन्न प्रोजेक्ट के जरिए बढ़ाई भी जा रही है. रेलवे इस नेटवर्क पर पर प्रतिदिन साढ़े आठ हजार से ज्यादा यात्री ट्रेन को दौड़ाता है. दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल सेवा का खिताब हासिल करने वाला रेलवे औसतन हर रोज 250 लाख यात्रियों को सफर कराता है. साढ़े आठ हजार ट्रेनों में तकरीबन 67 हजार यात्री कोच रहते हैं. इसके अलावा रेलवे माल ढुलाई से भी कमाई करता है. लगभग पांच हजार ट्रेनों से लगभग 33 लाख टन माल प्रतिदिन ढोया जाता है. कोरोना के बाद पिछले एक साल में सभी क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ने लगी हैं. लोग नौकरी, कामकाज या अन्य किसी प्रयोजन से यात्रा करने लगे हैं. ऐसे में यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है.

पिछले वर्ष हुई थी 11 हजार करोड़ की कमाई

रेलवे ने जहां 2022-23 में 31 अगस्त तक 25 हजार करोड़ की रेलवे टिकटें बेच दी हैं. जबकि पिछले साल 2021-22 में यह आंकड़ा सिर्फ 11 हजार करोड़ रुपये के आसपास था. इसके अलावा माल ढुलाई करके रेलवे ने 2021-22 में 54 हजार करोड़ रुपये कमाए थे. जबकि इस साल यह कमाई 65 हजार करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें

Indian Railway: देश में ही तैयार होंगे ट्रेनों के हाईस्पीड व्हील्स, देश बनेगा आत्मनिर्भर और लोगों को मिलेगा रोजगार

IRCTC Tatkal Ticket Booking: नहीं मिल रही है रेलवे की कंफर्म टिकट, ऐसे बुक कराएं तत्काल टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Railway: वंदे भारत फ्रेट ईएमयू का ट्रायल शुरू, 145 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी
वंदे भारत फ्रेट ईएमयू का ट्रायल शुरू, 145 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी
शादी के लिए बुक की फॉर्च्यूनर, डिलीवरी में देरी, कोर्ट ने डीलर पर ठोका भारी जुर्माना
शादी के लिए बुक की फॉर्च्यूनर, डिलीवरी में देरी, कोर्ट ने डीलर पर ठोका भारी जुर्माना
क्या बैंक डेटा लीक होने पर ग्राहक को मिलता है मुआवजा? जानिए RBI का पूरा नियम
क्या बैंक डेटा लीक होने पर ग्राहक को मिलता है मुआवजा? जानिए RBI का पूरा नियम
क्या रेलवे कर्मचारी हर ट्रेन में कर सकते हैं फ्री सफर? जानिए पास के नियम
क्या रेलवे कर्मचारी हर ट्रेन में कर सकते हैं फ्री सफर? जानिए पास के नियम

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget