एक्सप्लोरर

SIM Card हैक करके भी हो जाती है ठगी, ऐसे जालसाजों से कैसे बचें?

Sim Card Fraud: अब जिस सिम के जरिए लोग एक दूसरे से बात करते हैं. उसी सिम से लोगों के साथ फ्रॉड को भी अंजाम दिया जा रहा है. इस तरह के जालसाजों से बचने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान. 

Sim Card Fraud: पिछले कुछ सालों से दुनिया में डिजिटाइजेशन को खूब बढ़ावा मिला है. लगभग सभी चीजें ऑनलाइन होने लगीं हैं. फिर चाहे वह शॉपिंग करना हो, खाना मंगाना हो, ट्रैवल के लिए कैब बुक करनी हो या एसी ठीक करवाने के लिए टेक्नीशियन बुलाना हो. अब आप सारी यह सारे ही काम ऑनलाइन डिजिटली अपने घर बैठे फोन के जरिए ही कर सकते हैं. लेकिन जहां डिजिटाइजेशन की वजह से लोगों का काम आसान हुआ है.

तो वहीं साइबर ठगों को भी डिजिटाइजेशन की वजह से काफी फायदा हुआ है. पिछले कुछ समय से साइबर ठगी की घटनाएं खूब देखने को मिल रहे हैं. अब जिस सिम के जरिए लोग एक दूसरे से बात करते हैं. उसी सिम से लोगों के साथ फ्रॉड को भी अंजाम दिया जा रहा है. इस तरह के जालसाजों से बचने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान. 

सिम कार्ड हैक करके ठगी

पिछले कुछ अरसे से देखा जाए तो साइबर ठगी के बहुत सारे मामले सामने आए हैं. साइबर ठग लोगों के साथ फ्रॉड करने के लिए अलग-अलग तरीके ईजाद करते रहते हैं. अब ठगों ने लोगों के साथ स्कैम करने के लिए एक नया तरीका खोजा है. इस तरीके में वह लोगों के साथ सिम कार्ड से ठगी को अंजाम दे रहे हैं. लोगों के सिम कार्ड को हैक करके ठग उनके फोन पर अपना कब्जा कर लेते हैं और उसके बाद फोन में मौजूद तमाम  जानकारी उन तक पहुंच जाती है. 

यह भी पढे़ं: ठंड के मौसम में रूम हीटर का इस्तेमाल करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो हो जाएगा हादसा

इस तरह कर रहे सिम हैक

साइबर ठग पहले लोगों को उनके फोन नंबर पर एक मैसेज भेजते हैं. जिसमें एक लिंक दिया गया होता है. उस मैसेज में लोगों को लुभावने ऑफर या कोई ऐसी बातें होती हैं. जिनमें लोग ट्रैप हो जाते हैं. लिंक पर क्लिक करते ही फोन में एक स्पाइवेयर इंस्टॉल हो जाता है. इसके बाद फोन की पूरी जानकारी हैकर के पास पहुंच जाती है. वह आपके फोटो आपका सोशल मीडिया अकाउंट, आपके पासवर्ड, आपके बैंक अकाउंट डिटेल्स, सभी चीजों पर नियंत्रण पा लेता है. 

यह भी पढे़ं: राशन कार्ड धारकों को 450 रुपये में कैसे मिलेगा गैस सिलेंडर, कैसे करना होगा अप्लाई?

इस तरह बचें

साइबर ठगी से खुद को बचाने के लिए हमेशा आपको सूझबूझ का सहारा लेना होता है. अगर आपके फोन पर किसी भी अननोन नंबर से किसी तरह का कोई लिंक आता है. तो कभी भी उस लिंक पर क्लिक न करें. क्योंकि कभी भी ना तो बैंक अधिकारी आपको मैसेज पर इस तरह का कोई लिंक भेजता है. ना ही कोई अन्य विभाग. इसलिए इन बातों का खास ध्यान रखें. 

यह भी पढ़ें: जरा सी गलती और बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली, ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Philately Passport, जिसके लिए रात भर लाइन में लगे लोग, इससे क्या होगा?
क्या है Philately Passport, जिसके लिए रात भर लाइन में लगे लोग, इससे क्या होगा?
1 रुपए से भी कम कीमत में 10 लाख का बीमा, रेलवे के नियमों और शर्तों का सच जानिए
1 रुपए से भी कम कीमत में 10 लाख का बीमा, रेलवे के नियमों और शर्तों का सच जानिए
सऊदी अरब में हवाई यात्रा पर बड़ा संकट, यात्री अभी उड़ान भरें या नहीं?
सऊदी अरब में हवाई यात्रा पर बड़ा संकट, यात्री अभी उड़ान भरें या नहीं?
एक घर में दो LPG कनेक्शन होने पर क्या दोनों पर मिलती है सब्सिडी?
एक घर में दो LPG कनेक्शन होने पर क्या दोनों पर मिलती है सब्सिडी?

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget