एक्सप्लोरर

घर में पहले से लगवा रखा है सोलर सिस्टम, क्या उस पर भी मिल जाएगा सूर्य घर योजना का फायदा?

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि क्या जिन घरों में पहले से ही सोलर सिस्टम लगे हुए हैं. उन्हें इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा या नहीं. चलिए जानते हैं.

PM Surya Ghar Yojana: भारत सरकार लोगों की जरूरत के अनुसार बहुत सारी योजनाएं चलाती है. अलग-अलग जरूरत को ध्यान में रखते हुए सरकार योजनाएं लेकर आती है. लोग बिजली के बढ़ते हुए बिल से काफी परेशान होते हैं. ऐसे में भारत सरकार ने उनकी मुश्किलों को काम करते हुए एक नई योजना शुरू कर दी है. जिसके तहत लोग अब बिजली के बिल से छुटकारा पा सकते हैं. इस योजना का नाम है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना.

प्रधानमंत्री मोदी ने इसी साल अयोध्या में इस योजना का ऐलान किया था. जिसके तहत 1 करोड़ घरों मे सोलर पैनल लगवाने का उद्देश्य है. इस योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाती है. लेकिन योजना को लेकर लोगों के मन में कई सवाल भी है. जिनमें एक सवाल यह भी है कि क्या जिन घरों में पहले से ही सोलर सिस्टम लगे हुए हैं. उन्हें इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा चलिए जानते हैं इसका जवाब. 

पूरी करनी होगी शर्तें

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत आपको सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी दी जाती है. योजना में पहले आपको पंजीकरण करना होता है. उसके बाद आवेदन करना होता है. फिर उसके बाद मान्यता प्राप्त वेंडर से आपको घर पर सोलर पैनल इंस्टॉल करवाना होता है. उसके बाद सरकार के कुछ अधिकारी आपके घर जाकर वेरिफिकेशन करते हैं. और इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद आपको सब्सिडी दी जाती है. लेकिन अगर आपने घर में पहले से ही सोलर पैनल लगवा लिया है. तो फिर आप आवेदन कर के चेक कर सकते हैं. 

लेकिन इसमें जरूरी बात यह होगी कि आपने सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वेंडर से या एजेंसी से सोलर पैनल लगवाया है या फिर किसी और से. अगर आपने सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त जगह से ही सोलर पैनल लगवाया है. और सरकारी अधिकारी जाकर इसकी पुष्टि कर देते हैं. उन्हें किसी प्रकार की कोई खामी नजर नहीं आती. तो फिर आपको योजना के तहत सब्सिडी दी जा सकती है. हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए https://www.pmsuryaghar.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं. 

कितनी मिलती है सब्सिडी?

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अगर आप 2 किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाते हैं. तो आपको 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है. इसके बाद अगर आप 3 किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाते हैं तो आपको 18000 रुपए प्रति वाट के हिसाब से सब्सिडी दी जाती है. तीन किलोवाट से ऊपर तक का जो भी सोलर पैनल आप लगवाते हैं. उसमें आपको अधिकतम 78000 रुपये तक की सब्सिडी मिलती है. 

यह भी पढे़ं: प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कौन कर सकता है अप्लाई, कितनी कम होनी चाहिए इनकम? 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम भरना भूल गए? जानिए पॉलिसी पर क्या पड़ेगा असर
लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम भरना भूल गए? जानिए पॉलिसी पर क्या पड़ेगा असर
10 इंच की जगह भेजा 7 इंच का पिज्जा, कोर्ट से ग्राहक को मिले 10520 रुपए
10 इंच की जगह भेजा 7 इंच का पिज्जा, कोर्ट से ग्राहक को मिले 10520 रुपए
Char Dham Yatra: चार धाम जाना है तो IRCTC लाया बढ़िया पैकेज, जानें खर्च
Char Dham Yatra: चार धाम जाना है तो IRCTC लाया बढ़िया पैकेज, जानें खर्च
Solar Panel: सिर्फ 999 रुपये में छत पर लगेगा सोलर पैनल, टाटा पावर की नई स्कीम
Solar Panel: सिर्फ 999 रुपये में छत पर लगेगा सोलर पैनल, टाटा पावर की नई स्कीम

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget