एक्सप्लोरर

दो महीने में जरूर निपटा लें ये काम, नहीं तो खाते में नहीं आएगी PM किसान योजना की 21वीं किस्त

PM Kisan Yojana Installment: पीएम किसान योजना से जुड़ा एक जरूरी काम समय रहते पूरा करना बहुत जरूरी है. अगर किसान इसे तय सीमा में निपटाते नहीं हैं तो अगली किस्त रुक सकती है.

देश में करोड़ों की संख्या में किसान हैं. जिनमें से बहुत से किसान ऐसे हैं जो खेती के जरिए ज्यादा कमाई नहीं कर पाते हैं, केंद्र सरकार इन किसानों को आर्थिक सहारा देने के लिए पीएम किसान योजना चला रही है. इस योजना से देश के कई करोड़ किसानों को फायदा मिल रहा है. लेकिन योजना को लेकर नियम भी तय किए गए हैं. अगर तय समय पर जरूरी चीजें पूरी नहीं की गईं तो.

अगली किस्त रुक सकती है. सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि लाभार्थियों को कुछ काम समय सीमा के अंदर निपटाने होंगे सरकार की ओर से अब तक इस योजना में 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. अगर किसानों ने 2 महीने के भीतर यह काम नहीं निपटाया. तो फिर उन्हें योजना की 21वीं किस्त नहीं मिलेगी. चलिए बताते हैं इस बारे में पूरी जानकारी

यह काम करवाना है जरूरी

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है. इस बारे में सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना ई-केवाईसी करवाए किसी भी किसान को किस्त का पैसा नहीं मिलेगा. देशभर में अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं जिन्होंने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है. अगर आप भी उनमें शामिल हैं तो अगले दो महीने में यह काम जरूर निपटा लें.

यह भी पढ़ें: कौन सी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी आपके लिए है बेहतर, इस तरह कर सकते हैं पता

नहीं तो फिर आपकी भी अगली किस्त अटक सकती है. ई-केवाईसी कराना बहुत आसान है. इसे आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन कर सकते हैं. इसके अलावा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी यह प्रोसेस पूरी की जा सकती है. ध्यान रखें अगर ई-केवाईसी समय पर पूरी नहीं की गई तो 21वीं किस्त आपके खाते में नहीं आएगी.

ऐसे ऑनलाइन घर बैठे कर सकते हैं 

अगर आप घर बैठे ऑनलाइन ई-केवाईसी करना चाहते हैं. तो इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा. वहां आपको  eKYC के ऑप्सन पर क्लिक करना होगा और फिर अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.

यह भी पढ़ें: 24 घंटे में बनकर तैयार होगा आयुष्मान कार्ड, जानें कैसे करना होगा अप्लाई?

जिसे दर्ज करते ही प्रोसेस पूरी हो जाएगी. अगर आपके आधार में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है. तो नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए ई-केवाईसी कराई जा सकती है. दो महीने के अंदर यह काम निपटा लें. ताकि पीएम किसान योजना की अगली किस्त आपके खाते में बिना किसी रुकावट के आ जाए.

यह भी पढ़ें: कितनी बेटियों का खुलवा सकते हैं सुकन्या योजना में खाता, जान लीजिए अपने काम की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Humidity Tips: उमस भरी गर्मी ने कर रखा है परेशान? बिना एसी ऐसे रखें कमरा ठंडा और फ्रेश
Humidity Tips: उमस भरी गर्मी ने कर रखा है परेशान? बिना एसी ऐसे रखें कमरा ठंडा और फ्रेश
शादी के बाद पैसों की नहीं होगी टेंशन, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने आएंगे 9,000 रूपये
शादी के बाद पैसों की नहीं होगी टेंशन, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने आएंगे 9,000 रूपये
Train News: बारिश में ट्रेन हो गई रद्द? जानें टिकट के पैसे कैसे होंगे वापस, क्या मिलेगा फुल रिफंड
Train News: बारिश में ट्रेन हो गई रद्द? जानें टिकट के पैसे कैसे होंगे वापस, क्या मिलेगा फुल रिफंड
PPF: अधूरी जानकारी से रुक जाएगा पीपीएफ का ब्याज! जानिए निष्क्रिय होने पर आपके खाते का क्या होता है?
PPF: अधूरी जानकारी से रुक जाएगा पीपीएफ का ब्याज! जानिए निष्क्रिय होने पर आपके खाते का क्या होता है?

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget