एक्सप्लोरर

PM Kisan Nidhi: इस बार इन लोगों के खाते में नहीं आएंगे पैसे, आप पहले ही ऐसे कंफर्म कर लें

PM Kisan Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान निधि योजना की 12 किस्त जारी की जा चुकी हैं और अब किसान भाइयों को तीसरी किस्त का इंतजार है. लेकिन, इस बार 13वीं किस्त कुछ किसानों के खातों में नहीं आएगी.

प्रधानमंत्री किसान निधि के जरिए किसान भाइयों को केंद्र सरकार की ओर से हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं. ये पैसे 2-2 हजार की किस्त के रुप में किसानों को दिए जाते हैं. केंद्र सरकार की ओर से अभी तक 12 किस्त जारी की जा चुकी है और अब जल्द ही 13वीं किस्त जारी की जानी है, जिसका किसान भाई इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, कुछ नियमों के चलते कई किसानों को 13वीं किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है. अगर आप भी इस योजना का फायदा ले रहे हैं या फायदा लेना चाहते हैं तो आपको भी ये जान लेना चाहिए कि आखिर किन कारणों की वजह से 13वीं किस्त को होल्ड किया जा सकता है. 

तो आज हम आपको बताते हैं कि किन-किन लाभार्थियों को पैसे लेने में मुश्किल हो सकती है और आप किस तरह से पता कर सकते हैं कि आपकी किस्त आएगी या नहीं. ऐसे में अगर आपके अकाउंट में कोई दिक्कत होती है तो आप इसे समय रहते पूरा भी कर सकते हैं....

बता दें कि पिछली किस्तों में कई किसानों के नाम लिस्ट से हटाए गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, जब 11वीं किस्त जारी की गई थी, उस वक्त करीब 10 करोड़ लोगों तक फायदा पहुंचा था. इसके बाद 12वीं किस्त जारी की गई तो सिर्फ 8 करोड़ लोगों तक किस्त के पैसे पहुंचे थे. माना जा रहा है कि इस बार भी लिस्ट में बदलाव हो सकता है और दस्तावेज पूरे ना होने के अभाव में कई लोगों के नाम लिस्ट से बाहर हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में भी 21 लाख से ज्यादा लोगों को किस्त नहीं पहुंची थी. 

किन लोगों के नाम हो सकते हैं बाहर?
बता दें कि केवाईसी की वजह से कई लोगों का नाम लिस्ट से बाहर किया गया था. जिन लाभार्थियों के केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं थी, उन लोगों को इस बार पैसा नहीं पहुंचा है. इस बार भी जिन लाभार्थियों की केवाईसी पूरी नहीं होगी यानी सभी दस्तावेज वेरिफाई नहीं किए गए तो उनके खाते में पैसे नहीं पहुंचेंगे. जैसे किसान निधि के नियमों के अनुसार, पति-पत्नी अलग अलग पैसे नहीं ले सकते, लेकिन कुछ लोग ऐसा कर रहे थे तो उन्हें बाहर कर दिया गया है. तो अगर आप भी नियमों का पालन नहीं कर रहे या फिर आपके सभी डॉक्यूमेंट अभी तक जमा नहीं है तो आपको दिक्कत हो सकती है. ऐसे में आप भी नियमों के हिसाब से अपने डॉक्यूमेंट जमा कर दें और अब ऑनलाइन माध्यम से भी ऐसा कर सकते हैं. 

कैसे पता करें आपको आएंगे या नहीं?
इसके लिए आपको सबसे पहले किसान सम्मान निधि स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट  pmkisan.gov.in पर जाना होगा. उसके बाद वहां ‘Beneficiary Status’ का ऑप्शन चुन लें, जिसके बाद नया पेज खुलेगा. इसमें आधार , बैंक खाते नंबर जैसे कुछ दस्तावेज देने होंगे, इसके बाद आपको स्टेट्स पता चल जाएगा. आप स्टेट्स के जरिए समझ जाएंगे कि आपके खाते में पैसे आने वाले हैं या नहीं. 

कैसे पूरी करें केवाईसी?
अगर आप केवाईसी करवाना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट में ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद आधार नंबर दर्ज करें, जिसके बाद आपको ओटीपी मिलेगा. ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी केवाईसी हो जाएगी. 

यह भी पढ़ें- Godhan Nyay ​Yojna: इस राज्य ने साबित कर दिया...गोबर-गौमूत्र बेचकर भी कमा सकते हैं करोड़ों, आप भी उठाएं फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंद First AC में चोरी, ट्रेन से 8 लाख का सोना-कैश गायब, सोता रहा परिवार
बंद First AC में चोरी, ट्रेन से 8 लाख का सोना-कैश गायब, सोता रहा परिवार
दिवाली पर इस राज्य में निशुल्क गैस सिलेंडर बांटेगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ
दिवाली पर इस राज्य में निशुल्क गैस सिलेंडर बांटेगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ
विदेश से भारत आ रहे हो तो Air Suvidha फॉर्म जरूरी, नहीं तो एंट्री नहीं
विदेश से भारत आ रहे हो तो Air Suvidha फॉर्म जरूरी, नहीं तो एंट्री नहीं
दीवाली की सफाई को बनाएंगे आसान ये गैजेट्स, बजट में मिलेंगे कई विकल्प
दीवाली की सफाई को बनाएंगे आसान ये गैजेट्स, बजट में मिलेंगे कई विकल्प

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget