एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में फंसे पर्यटकों के लिए Air India का बड़ा फैसला, दिल्ली-मुंबई के लिए चलाईं स्पेशल फ्लाइट्स

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात को देखते हुए एयरलाइन श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो अतिरिक्त फ्लाइट्स ऑपरेट करेगी.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हर किसी को दहला दिया है. यहां पुलिस की वर्दी में आए आतंकियों ने पर्यटकों से नाम पूछा और उन पर गोलियां बरसा दीं. इस घटना में 26 पर्यटकों की मौत की जानकारी मिल रही है, जिनमें दो विदेशी भी शामिल हैं. इस बीच पहलगाम में फंसे पर्यटकों के लिए एयर इंडिया ने अहम फैसला लिया है. दरअसल, एयरलाइन ने दिल्ली और मुंबई के लिए स्पेशल फ्लाइट्स चलाई हैं. आइए आपको इनके बारे में पूरी जानकारी देते हैं.

एयर इंडिया ने किया यह ऐलान

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात को देखते हुए एयरलाइन श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो अतिरिक्त फ्लाइट्स ऑपरेट करेगी. श्रीनगर से दिल्ली के लिए फ्लाइट 11:30 बजे उड़ान भरेगी. वहीं, श्रीनगर से मुंबई वाली फ्लाइट दोपहर 12 बजे टेकऑफ करेगी. दोनों की फ्लाइट्स के लिए बुकिंग ओपन हो चुकी है. इसके अलावा श्रीनगर आने-जाने वाली बाकी फ्लाइट्स अपने तय समय पर चलाई जाएंगी.

एयर इंडिया ने यह सहूलियत भी दी

एयर इंडिया ने जम्मू-कश्मीर और पहलगाम में फंसे पर्यटकों के लिए एक अहम कदम भी उठाया है. एयरलाइन कंपनी ने ऐलान किया है कि अगर कोई पर्यटक अपनी फ्लाइट को रीशेड्यूल करना चाहता है तो उससे किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा. वहीं, कोई टूरिस्ट अपनी फ्लाइट कैंसल करता है तो उन्हें पूरा पैसा रिफंड कर दिया जाएगा. 

कब तक मिलेगी यह सहूलियत?

एयर इंडिया के मुताबिक, श्रीनगर आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर यह सुविधा 30 अप्रैल तक जारी रहेगी. बता दें कि एयर इंडिया ने यात्रियों की सहूलियत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. पैसेंजर्स 011-69329333 और 011 69329999 नंबरों पर कॉल करके अपनी फ्लाइट से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं. साथ ही, नई फ्लाइट के बारे में भी पता कर सकते हैं.

बैसरन घाटी में कब क्या हुआ?

जम्मू-कश्मीर में मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर बैसरन घाटी अनंतनाग जिले के पहलगाम में आती है. यहां 22 अप्रैल 2025 के दिन पुलिस की वर्दी में आए आतंकियों ने टूरिस्ट्स पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पर्यटकों से पहले उनका नाम और धर्म पूछा. इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में 26 लोगों की मौत की खबर है. इनमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं. इस हमले के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर पहुंच चुके हैं. वहीं, पीएम मोदी सऊदी अरब का अपना दौरा बीच में ही छोड़कर भारत लौट आए हैं. 

यह भी पढ़ें: पहलगाम में फंसे अपनों का जानना है हाल, ये हेल्पलाइन नंबर आएंगे आपके काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
Train Booking: IRCTC के छिपे हुए 5 नए फीचर्स, अभी जान लें, वरना बुक नहीं होगी तत्काल टिकट
Train Booking: IRCTC के छिपे हुए 5 नए फीचर्स, अभी जान लें, वरना बुक नहीं होगी तत्काल टिकट
Free Ration: यूपी में किन लोगों को घर पर ही मिलेगा राशन? 47 लाख नए परिवार जोड़ेगी सरकार, कैसे करें आवदेन
यूपी में किन लोगों को घर पर ही मिलेगा राशन? 47 लाख नए परिवार जोड़ेगी सरकार, कैसे करें आवदेन
कॉलेज या नौकरी से पहले बनवा लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, 18 साल के बाद आएंगे काम
कॉलेज या नौकरी से पहले बनवा लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, 18 साल के बाद आएंगे काम

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget