एक्सप्लोरर

Railway Tour: पुणे से महाकाल दर्शन का टूर दे रहा है आईआरसीटीसी, 16 हजार तक के पैकेज में मिलेंगी यह सुविधाएं

IRCTC Tour News: पुणे से लेकर उज्जैन के महाकाल के दर्शन के लिए आईआरसीटीसी लेकर आया है स्पेशल टूर, ओमकारेश्वर, काल भैरव और मांडु विजिट भी पैकेज में शामिल है, जानते हैं यह खास ऑफर

Spritual Madhya Pradesh Ex Pune Tour: आईआरसीटीसी (IRCTC) मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन सहित विभिन्न प्रमुख मंदिरों के दर्शन और आसपास घूमने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. 5 रात और छह दिन के इस टूर पैकेज में यात्रियों को मांडु, ओमकारेश्वर मंदिर, महेश्वर, इंदौर, उज्जैन के मंदिर और ऐतिसाहिक माडु विजिट को शामिल किया गया है. अनुमानित 17 हजार रुपये के इस पैकेज में राजस्थान के प्राचीन मांडू किला विजिट भी शामिल है. इस किले की खासियतें इसकी दीवारों में छिपा हुआ है. किले की सभी दीवारे पत्थर की हैं. इसकी पहचान अफगान स्थापत्य विरासत के रूप में भी होती है. मांडु किले के साथ नर्मदा नदी के तट पर स्थित ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर मंदिर, काल भैरव आदि मंदिरों के दर्शन भी शेड्यूल किये गए हैं. कब कौन से दिन किस होटल में ठहरना है, इसके लिए पूरा पैकेज समझने की जरूरत है. 

यात्रा के आने-जाने की डिटेल

पहला दिन – 22943 दौंड जंक्शन – इंदौर एक्सप्रेस में पुणे से गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे सफर शुरू होगा. पूरी रात सफर करके यह ट्रेन अगले दिन इंदौर पहुंचेगी.

दूसरा दिन – सुबह साढ़े आठ बजे यह ट्रेन इंदौर पहुंचेगी. जहां से मांडु होटल में चेक इन कराया जाएगा. इसके बाद जहाज महल, रानी रूपमती पैलेस, बाज बहादुर पैलेस, जामा मस्जिद, अशर्फी मकबरा आदि दिखाया जाएगा. यहां घूमने के बाद होटल में रातभर आराम कीजिए.

तीसरा दिन – यह दिन ओमकारेश्वर और इंदौर में व्यतीत होगा. इस दिन सुबह का नास्ता करके होटल से चेक आउट करेंगे. इसके बाद महेश्वर और ओमकारेश्वर के लिए रवाना होंगे. ओमकारेश्वर और इंदौर घूमते हुए होटल के अंदर रात को रुकवाया जाएगा.

चौथा दिन – नाश्ता करने के बाद उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे. इस रूट पर गणेश मंदिर आदि घूमते हुए उज्जैन के लिए निकलेंगे. हरसिद्धी मंदिर, भैरवनाथ मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, संदीपनी आश्रम घूमते हुए सीधे होटल पहुंचेंगे. यहां पूरी रात आराम करना है.

पांचवा दिन – होटल में नाश्ता करने के बाद महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने के लिए ले जाया जाएगा. यहां के बाद नवग्रह मंदिर और उसके बाद उज्जैन-इंदौर रेलवे स्टेशन पर शाम साढ़े चार बजे तक निर्धारित ट्रेन में पहुचाएंगे.

छठवां दिन- रातभर सफर करने के बाद ट्रेन सुबह नौ बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी. जहां से भी अपने गंतव्य को रवाना हो सकेंगे.

अलग-अलग श्रेणी में हैं विभिन्न पैकेज

कंफर्ट थर्ड एसी – सिंगल व्यक्ति पर 32690, जोड़े पर 18590 प्रति व्यक्ति, तीन लोगों की जोड़ी पर 16590 रुपये प्रति व्यक्ति चुकाने होंगे. जबकि स्टैंडर्ड सेकेंड स्लीपर श्रेणी में सिंगल व्यक्ति पर 30290, जोड़ी पर 16190 रुपये प्रति व्यक्ति और ट्रिपल जोड़ी पर 14190 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा. इसके अलावा बच्चे और बेड की सुविधा के लिए अलग पैकेज भी उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें

Railway: आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन पुस्तक का विमोचन, जानें उत्तर मध्य रेलवे की इस बुक में क्या है खास?

Eastern Railway: अक्टूबर में बिहार से बंगाल तक दौड़ेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें कहां-कहां होंगे स्टॉपेज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget