एक्सप्लोरर

Counting Centre: काउंटिंग सेंटर में कोई गड़बड़ी दिखे तो कहां कर सकते हैं शिकायत?

Counting Centre: काउंटिंग सेंटर पर अगर आपको कोई गड़बड़ी लगती है, तो आप तुरंत शिकायत कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे शिकायत करने के लिए आपके पास सिर्फ 24 घंटे हैं.

विपक्षी पार्टी के ऐसे कई लोग हैं, जो चुनाव के दौरान काउंटिंग यानी मतगणना में गड़बड़ी होने का दावा करते हैं. उन्हें इस बात का शक रहता है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM मशीन में गड़बड़ी हुई है. अगर आपको भी काउंटिंग सेंटर में कोई गड़बड़ी दिखती है, तो आप इसके लिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं. 

काउंटिंग सेंटर पर गड़बड़ी 

शिकायत करने से पहले अगर आपको मतगणना क्षेत्र यानी काउंटिंग सेंटर पर किसी व्यक्ति को अंदर घुसने की कोशिश करते देखा जा रहा है, तो आप उस व्यक्ति की शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा काउंटिंग सेंटर के आसपास अगर कोई इंसान किसी प्रकार की ऐसी एक्टिविटी करता है, जिससे उस पर शक जाए, तो आप उसके खिलाफ शिकायत कर सकते हैं. यही नहीं परिणाम आने के बाद अगर आप उस परिणाम से खुश नहीं है, तो आप ईवीएम मशीन में कोई गड़बड़ी थी इस बात पर शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए आपको कोर्ट में चुनौती देनी होगी. 

24 घंटे के अंदर करें शिकायत

अगर आपको काउंटिंग सेंटर में किसी व्यक्ति के हाथ में कोई हथियार दिखे, तो आप उसके खिलाफ भी शिकायत कर सकते हैं. काउंटिंग सेंटर पर आपको जैसे ही गड़बड़ी की आशंका हो तुरंत इसकी शिकायत करनी चाहिए. अगर आप गड़बड़ी के कुछ समय बाद इसकी शिकायत करते हैं, तो इसका कोई मतलब नहीं है. क्योंकि चुनाव आयोग ने शिकायत करने के लिए केवल 24 घंटे के अंदर का समय तय किया है.  

ऐसे करें शिकायत

आप चुनाव आयोग से सीधे शिकायत कर सकते हैं शिकायत के लिए दिल्ली के इलेक्शन हाउस के ऑफिस में कंट्रोल रूम बनाया गया है. आप कंट्रोल रूम पर फोन, ईमेल या फिर फैक्स के जरिए शिकायत कर सकते हैं. शिकायत करने के लिए आप कंट्रोल रूम नंबर 0112305 2219 या फिर 2305 2162 आप इसकी ईमेल आईडी complaints@eci.gov.in पर मेल कर सकते हैं. इसके अलावा आप चुनाव आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 डायल कर सकते हैं.

जिला कलेक्टर से करें शिकायत

इस टोल फ्री नंबर के जरिए जैसे ही आप अपनी शिकायत फोन पर बताएंगे, जिसके बाद आपके फोन पर कंप्लेंट ट्रैकिंग नंबर आ जाता है. जिसे ट्रैक कर आप पता कर सकते हैं, कि शिकायत पर कार्यवाही किस स्तर तक पहुंची है. चुनाव आयोग को शिकायत करने की जगह आप अपने क्षेत्र में इसकी शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए आपको जिला कलेक्टर को इसकी जानकारी देनी होगी. क्योंकि कलेक्टर ही जिला चुनाव अधिकारी के तौर पर काम करता है. इसके लिए आप कलेक्टर ऑफिस जा सकते हैं या फिर कलेक्टर आपको मतगणना क्षेत्र के आसपास ही मिल जाएंगे.

यह भी पढ़ें- 10 साल पुराना आधार कार्ड अपडेट कराने के ये हैं पांच फायदे, मुफ्त में हो जाएगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे में पति-पत्नी की एक ही जगह पोस्टिंग के नए नियम लागू, पुराना कानून बदला
रेलवे में पति-पत्नी की एक ही जगह पोस्टिंग के नए नियम लागू, पुराना कानून बदला
अब दिव्यांग यात्रियों की यात्रा होगी और आसान, रेलवे ने जारी किया नया आदेश
अब दिव्यांग यात्रियों की यात्रा होगी और आसान, रेलवे ने जारी किया नया आदेश
LPG: अब 3-4 घंटे में मिलेगा गैस सिलेंडर, IndianOil की नई सेवा लॉन्च
LPG: अब 3-4 घंटे में मिलेगा गैस सिलेंडर, IndianOil की नई सेवा लॉन्च
मेट्रो यात्रियों के लिए अलर्ट, 9 अगस्त की सुबह बंद रहेंगी सेवाएं
मेट्रो यात्रियों के लिए अलर्ट, 9 अगस्त की सुबह बंद रहेंगी सेवाएं

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget