एक्सप्लोरर

IPL मैच में बारिश आ गई तो क्या टिकट का पैसा वापस मिलता है? जानें क्या है नियम

IPL Refund Policy: अक्सर लोग तब ज्यादा परेशान हो जाते हैं जब वो हजारों रुपये खर्च कर आईपीएल का मैच देखने पहुंचते हैं और मैच बारिश के चलते रद्द हो जाता है.

IPL Refund Policy: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का बुखार इन दिनों हर किसी पर चढ़ा हुआ है. हर तरफ आईपीएल के मैच और प्लेयर्स की चर्चा है. इस बार आईपीएल में कई तरह के रिकॉर्ड बने और तोड़े गए. फिलहाल अब ये सुपरहिट लीग अपने फाइनल की ओर बढ़ रही है. अब प्लेऑफ के मैच शुरू होंगे. हाल ही में गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान और कोलकाता के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया. इस मैच में एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी, जिससे मैच देखने पहुंचे हजारों लोगों को मायूस लौटना पड़ा. आज हम आपको बता रहे हैं कि मैच रद्द होने पर क्या दर्शकों को दोगुनी मायूसी झेलनी पड़ती है? यानी मैच भी नहीं देख पाए और टिकट के पैसे भी डूब गए... आइए जानते हैं कि रिफंड को लेकर क्या नियम हैं. 

बारिश में ऐसे धुल गया मैच
दरअसल राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के इस मैच के शुरू होने से ठीक पहले बारिश शुरू हो गई. इसके बाद ग्राउंड्स मैन मैदान पर पहुंचे और पूरे ग्राउंड को कवर कर दिया गया. लोग भी अपनी कुर्सियों से उठे और गैलरी में चले गए, सभी को बारिश बंद होने का इंतजार था. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और बारिश लगातार आती रही. करीब दो घंटे बाद बारिश रुकी, जिसके बाद टॉस हुआ. मैदान को साफ करने के लिए स्टाफ लगातार कोशिश करने लगा, लेकिन कुछ ही देर बाद बारिश फिर शुरू हो गई और आखिरकार मैच को रद्द करना पड़ा.  

क्या वापस मिलता है टिकट का पैसा
अब असल मुद्दे पर आते हैं और आपको बताते हैं कि ऐसी स्थिति में पैसा वापस मिलता है या नहीं... आईपीएल मैच के दौरान अगर मैच कैंसिल हो जाता है और एक भी बॉल नहीं डाली जाती है तो ऐसी स्थिति में मैच टिकट का पैसा रिफंड मिल सकता है. हालांकि अगर कुछ ओवर के बाद बारिश के चलते मैच रद्द होता है तो कोई रिफंड का प्रावधान नहीं है. यानी राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच देखने आए दर्शकों को उनके टिकट का पैसा रिफंड किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईवे पर एम्बुलेंस लेट हुई तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने तय की हर मिनट की कीमत
हाईवे पर एम्बुलेंस लेट हुई तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने तय की हर मिनट की कीमत
ट्रेन टिकट बुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट, दीवाली-छठ के लिए कब शुरू होगी बुकिंग?
ट्रेन टिकट बुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट, दीवाली-छठ के लिए कब शुरू होगी बुकिंग?
EPFO के नए नियम लागू, इमरजेंसी में पीएफ से निकाल सकेंगे 75% पैसा
EPFO के नए नियम लागू, इमरजेंसी में पीएफ से निकाल सकेंगे 75% पैसा
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रेलवे स्टेशन के बाहर किराए पर मिलेगी बाइक
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रेलवे स्टेशन के बाहर किराए पर मिलेगी बाइक

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget