एक्सप्लोरर

रेलवे ने कर दिया दुर्गा पूजा से छठ पर्व तक का इंतजाम, चलेंगी 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें

बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए रेलवे ने 12 हजार से ज्यादा ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है. इनमें कई ट्रेनों का नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है.

त्योहारों का मौसम आते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगती है. लोग अपने घर-परिवार के पास जाने के लिए ट्रेनों का रुख करते हैं. इस बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है. रेलवे ने 21 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. इन ट्रेनों के जरिए कुल 2024 एक्स्ट्रा फेरे लगाए जाएंगे, ताकि लोग आसानी से अपने घर पहुंच सकें और त्योहारों की खुशियां मना सकें. ये ट्रेनें खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत के यात्रियों के लिए वरदान साबित होंगी.

बिहार के लिए खास इंतजाम

बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए रेलवे ने 12 हजार से ज्यादा ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है. इनमें कई ट्रेनों का नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है. पूर्व मध्य रेलवे ने 14 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जो पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे बड़े स्टेशनों से होकर गुजरेंगी. ये ट्रेनें कुल 588 फेरे लगाएंगी, जिससे बिहार के लोग आसानी से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों से अपने घर जा सकेंगे.

दक्षिण मध्य रेलवे सबसे आगे

दक्षिण मध्य रेलवे इस बार सबसे ज्यादा 48 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. ये ट्रेनें हैदराबाद, सिकंदराबाद और विजयवाड़ा जैसे बड़े स्टेशनों से शुरू होंगी और कुल 684 फेरे लगाएंगी. ये ट्रेनें दक्षिण भारत के ग्रामीण और शहरी इलाकों को बड़े शहरों से जोड़ेंगी, जिससे यात्रियों को त्योहारों में घर पहुंचने में आसानी होगी.

कोलकाता और मुंबई में भी खास ट्रेनें

पूर्व रेलवे ने कोलकाता, हावड़ा और सियालदह जैसे व्यस्त स्टेशनों से 24 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. ये ट्रेनें 198 फेरे लगाएंगी. वहीं, पश्चिम रेलवे ने मुंबई, सूरत और वडोदरा जैसे शहरों से 24 ट्रेनें चलाने का प्लान बनाया है, जो 204 फेरे पूरे करेंगी. ये ट्रेनें खासकर उत्तर भारत और गुजरात के यात्रियों के लिए फायदेमंद होंगी.

दक्षिण और अन्य क्षेत्रों का भी ध्यान

दक्षिण रेलवे ने चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै जैसे स्टेशनों से 10 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, जो 66 फेरे लगाएंगी. इसके अलावा पूर्व तट रेलवे भुवनेश्वर, पुरी और संबलपुर जैसे स्टेशनों से ट्रेनें चलाएगा. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची और टाटानगर, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज और कानपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर और रायपुर, और पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल और कोटा जैसे स्टेशनों से भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

कैसे लें जानकारी और बुकिंग करें?

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन स्पेशल ट्रेनों में सफर के लिए पहले से टिकट बुक कर लें. ट्रेनों की लिस्ट, टाइम टेबल, रूट और स्टॉपेज की पूरी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, IRCTC ऐप या नजदीकी रेलवे स्टेशन से मिल सकती है. रेलवे ने सलाह दी है कि कंफर्म टिकट के लिए जल्दी बुकिंग करें, क्योंकि त्योहारी सीजन में भीड़ बहुत ज्यादा होती है.

ये भी पढ़ें: त्योहारों से पहले यात्रियों को झटका, गोरखधाम-हमसफर समेत एनईआर की 63 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 26 के रास्ते बदले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कागज वाला है डेथ सर्टिफिकेट तो डिजिटल कैसे बनवाएं? ये क्यों जरूरी है
कागज वाला है डेथ सर्टिफिकेट तो डिजिटल कैसे बनवाएं? ये क्यों जरूरी है
AI: बेहतर रिटर्न की तलाश में लीक तो नहीं कर रहे निजी डेटा?
AI: बेहतर रिटर्न की तलाश में लीक तो नहीं कर रहे निजी डेटा?
Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम
Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम
टिकट बुक करते समय बस कर दें ये सेटिंग, बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए बदल जाएगा कोच
टिकट बुक करते समय बस कर दें ये सेटिंग, बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए बदल जाएगा कोच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget