एक्सप्लोरर

Ration Card Update: अगर घर के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से गायब है तो ऐसे करें अपडेट! घर बैठे हो जायेगा काम

आपकी पत्नी या बच्चे में किसी का नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं है तो हम आपको इसकी आसान प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसके बाद आप घर बैठे आसानी से अपनी पत्नी या बच्चे का नाम अपडेट करा सकते हैं.

Ration Card Update: राशन कार्ड एक ऐसा जरूरी दस्तावेज है, जिसके जरिए किसी भी परिवार को सरकार की ओर से मुफ्त या फिर सस्ते दामों पर राशन मिलता है. इस राशन पैकेज में आटा, दाल, चावल, तेल समेत दूसरी खाने योग्य चीजें हो सकती है. राशन कार्ड के जरिए आपको सरकार की ओर से दिए जा रहे मुफ्त राशन का फायदा उठाने के लिए वैलिडिटी मिलती है. कुछ परिवारों के राशन कार्ड में कई तरह की त्रुटियां रहती हैं. इन त्रुटियों में सबसे अहम बात ये है कि परिवार के सभी सदस्यों का नाम राशन कार्ड में लिखा होना चाहिए. क्या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में नही है? अगर ऐसा है तो आपको इसमें सुधार करवाना चाहिए. इसे आप आसानी से ऑनलाइन तरीके से भी अपलोड करा सकते हैं. 

बहुत जगह काम आता है राशन कार्ड 

राशन कार्ड आपके लिए एक तरह से एड्रेस और पहचान पत्र के तौर पर भी काम आता है. ऐसे में राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का नाम होना जरूरी है. अगर घर में आपकी पत्नी या बच्चे में किसी का नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं है तो यहां आप उनका नाम दर्ज कराने की आसान प्रोसेस को जान सकते हैं. उससे पहले यह समझ लें कि राशन कार्ड में नाम अपडेट कराने के लिए आपको किन-किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है. 

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ सकती है जरूरत 

राशन कार्ड में अगर परिवार के किसी बच्चे का नाम जोड़ना है तो परिवार के मुखिया के पास राशन कार्ड होना जरूरी है. परिवार के मुखिया के पास राशन कार्ड की ओरिजिनल कॉपी के साथ एक फोटो कॉपी भी होनी चाहिए. इसके अलावा, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और उनके माता-पिता के आधार कार्ड की आवश्यकता होगी. अगर राशन कार्ड में नवविवाहिता का नाम जोड़ना है तो उसका आधार कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र और माता-पिता के राशन कार्ड की भी आवश्यकता होगी. 

घर बैठे आसानी से अपडेट करें नाम

  • राशन कार्ड में नाम अपडेट करने के लिए आपको आगे लिखे चरणों को पूरा करना होगा - 
  • सबसे पहले अपने राज्य की खाद्य आपूर्ति की आधिकारिक वेबसाइट खोलें. 
  • नाम अपडेट करने के लिए पहले वेबसाइट पर अपनी आईडी बनाएं. 
  • इसके बाद Add New Member का विकल्प ढूंढकर इसे चुनें. इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा. 
  • अब यहां अपने परिवार की डीटेल्स अपडेट करें. 
  • फॉर्म के साथ आपको डॉक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी भी अपलोड करनी होगी. 
  • इसके बाद फॉर्म सब्मिट करने पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा. 

अपने फॉर्म को आप पोर्टल से ट्रैक भी कर सकते हैं. इसके बाद विभाग आपके डॉक्यूमेंट्स और फॉर्म का वेरिफिकेशन करेगा, फॉर्म एक्सेप्ट होने पर पोस्ट के जरिए राशन कार्ड आपके घर आ जाएगा. 

यह भी पढ़ें -

अब एक कॉल पर हल होगी आधार कार्ड से जुड़ी कोई भी समस्या!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Property Tax: दिल्ली वालों को बड़ी राहत, अब इस तारीख तक मिलेगा प्रॉपर्टी टैक्स पर 10% छूट का फायदा
दिल्ली वालों को बड़ी राहत, अब इस तारीख तक मिलेगा प्रॉपर्टी टैक्स पर 10% छूट का फायदा
Sukanya Samriddhi vs FD: बेटी के भविष्य के लिए कहां करें निवेश? जानें किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा
बेटी के भविष्य के लिए कहां करें निवेश? जानें किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा
Train News: सफर के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत? घबराएं नहीं, रेलवे ऐसे करता है मदद
Train News: सफर के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत? घबराएं नहीं, रेलवे ऐसे करता है मदद
CNG News: पंप वाले कब और क्यों कार में सीएनजी डालने से मना कर देते हैं? आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां?
CNG News: पंप वाले कब और क्यों कार में सीएनजी डालने से मना कर देते हैं? आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
Embed widget