एक्सप्लोरर

घर में लगवाया 3 किलोवॉट का सोलर पैनल तो क्या एसी भी चलेगा? जानें पूरा गुणा गणित

बिजली बिल की समस्या से निजात पाने के लिए आजकर लोग अपने घरों में सोलर पैनल लगवा रहे हैं. सोलर पैनल एक अच्छ ऑप्शन है. लेकिन क्या 3 किलोवॉट का सोलर पैनल से एसी चलाया जा सकता है चलिए इसे समझते हैं.

आजकल बढ़ती महंगाई के बीच बढ़ते बिजली बिल और बिजली कटौती की समस्या से निजात पाने के लिए लोग सोलर पैनल को एक अच्छा विकल्प मान रहे हैं. सोलर पैनल बिजली बिल को कम करने का एक शानदार तरीका है. लेकिन सवाल यह है कि अगर घर में 3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम लगवाते हैं, तो क्या इससे घरों में एसी चलाया जा सकता है? क्या है सोलर सिस्टम का गणित 3 किलोवॉट सोलर सिस्टम कितनी बिजली बनाता है? चलिए जानते हैं.

सोलर पैनल क्या है?

सबसे पहले समझते हैं कि सोलर पैनल है क्या? तो सोलर पैनल एक ऐसा डिवाइस है जो सूरज की रोशनी को बिजली में बदलता है. मतलब यह सूरज से निकलने वाली किरणों को इकट्ठा करके बिजली में बदल देता है. यह सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करके आपके घर के उपकरण जैसे पंखे, लाइट, टीवी और यहां तक कि एयर कंडीशनर तक चला सकता है. यह पर्यावरण के लिए पूरी तरह सुरक्षित है क्योंकि यह न तो धुआं छोड़ता है और न ही कोई हानिकारक गैस.

3KW सोलर पैनल कितनी बिजली पैदा करता है?

भारत में औसतन 5-6 घंटे की अच्छी धूप मिलती है. इस आधार पर 3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम प्रतिदिन 12 से 15 यूनिट बिजली पैदा कर सकता है. यह बिजली आपके घर के कई उपकरणों को चलाने के लिए पर्याप्त हो सकती है, लेकिन एसी जैसे भारी उपकरण को चलाने के लिए कुछ बातें समझना जरूरी है.

एसी की बिजली खपत 

एक सामान्य 1.5 टन का एसी प्रति घंटे लगभग 1.5 से 2 किलोवाट बिजली खर्च करता है. यदि आप इसे दिन में 8 घंटे चलाते हैं, तो यह 12 से 16 यूनिट बिजली की खपत करेगा. वहीं, 1 टन का एसी प्रति घंटे 1 से 1.2 किलोवाट बिजली लेता है, यानी 8 घंटे में 8 से 10 यूनिट.  

3KW सोलर सिस्टम से चला सकते हैं AC

3 किलोवॉट सोलर सिस्टम से उत्पन्न बिजली 1 टन का एसी चलाने के लिए पर्याप्त हो सकती है, लेकिन 1.5 टन का एसी चलाने के लिए यह सीमित पड़ सकता है, खासकर अगर अन्य उपकरण भी चल रहे हों तब एसी चलाना थोड़ी मुश्किल हो सकता है. लेकिन अगर आप 1.5 टन का एसी चलाना चाहते हैं, तो आपको अन्य उपकरणों की खपत कम करनी होगी या 5 किलोवॉट का सोलर सिस्टम चुनना पड़ सकता है.

क्या-क्या चल सकता है?

3 किलोवॉट सोलर सिस्टम से आप कई उपकरण आसानी से चला सकते हैं. जैसे 1 टन का एसी 8 घंटे तक, 4-5 सीलिंग फैन (60 वाट प्रति फैन, कुल 240 वाट), 4 ट्यूबलाइट/बल्ब (20 वाट प्रति, कुल 80 वाट), रेफ्रिजरेटर (200 वाट), टीवी (100 वाट), मोबाइल/लैपटॉप चार्जिंग (80 वाट), वाशिंग मशीन (500 वाट, सीमित समय के लिए).

इसे भी पढ़ें- क्या होती है LNG जो रूस से खरीद रहे अमेरिका और यूरोपियन देश, यह CNG और PNG से कितनी अलग?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ पर दिल्ली सरकार की बस से जाना है बिहार, कितना है किराया, कहां-कहां जाएगी?
छठ पर दिल्ली सरकार की बस से जाना है बिहार, कितना है किराया, कहां-कहां जाएगी?
डेथ सर्टिफिकेट को लेकर बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
डेथ सर्टिफिकेट को लेकर बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
साबरमती से चलेगी देश की पहली LNG ट्रेन, हर साल होगी करीब 12 लाख रुपये की बचत
साबरमती से चलेगी देश की पहली LNG ट्रेन, हर साल होगी करीब 12 लाख रुपये की बचत
कार पार्क करते ही जेब ढीली, एयरपोर्ट पर गाड़ी खड़ी करना इतना महंगा क्यों?
कार पार्क करते ही जेब ढीली, एयरपोर्ट पर गाड़ी खड़ी करना इतना महंगा क्यों?

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
पूर्व मुख्य सचिव के ज्ञानेश कुमार पर दावे पर बोलीं प्रियंका - 'यह दिखाता है कि...'
पूर्व मुख्य सचिव के ज्ञानेश कुमार पर दावे पर बोलीं प्रियंका - 'यह दिखाता है कि...'
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
Embed widget