एक्सप्लोरर

Railway Kerala Tour: लखनऊ से केरल का यह है शानदार टूर पैकेज, जानिये IRCTC कहां कराएगा विजिट

IRCTC लखनऊ से केरला का शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. 7 दिन और 6 रातों के इस टूर पैकेज में कोचीन, मुन्नार, ठेक्काडी व एल्लेपी के विभिन्न मंदिरों में दर्शन और ऐतिहासिक स्थलों की विजिट शामिल की गई है.

Lucknow To Kerala IRCTC Tour: लखनऊ से केरल घूमने के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है. इस टूर पैकेज में यात्रियों को 7 दिन और 6 रातों में केरल के कोचीन, मुन्नार, ठेक्काडी और एल्लेपी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को घुमाया जाएगा. 47 हजार 200 रुपये में आईआरसीटीसी लखनऊ-कोयंबटूर की हवाई यात्रा, पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए एसी की गाड़ी, ठहरने के लिए होटल, नाश्ता, डिनर, इंश्योरेंस और टूर मैनेजर दे रहा है. आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज को अमेजिंग केरला (Amazing Kerala) नाम दिया है. यात्रियों को इंडिगो एयरलाइन की कंफर्ट श्रेणी में हवाई सफर कराया जाएगा.

ऐसे पूरा होगा यह टूर पैकेज

पहला दिन – लखनऊ एयरपोर्ट से सुबह दस बजकर 05 मिनट पर हवाई यात्रा शुरू होगी. यह फ्लाइट शाम 04 बजकर 40 मिनट पर कोयंबटूर लैंड करेगी. यहां से सभी को होटल पहुंचाया जाएगा. रात के डिनर के बाद इसी होटल में आराम करना होगा.

दूसरा दिन – सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेकआउट करना है. इसके बाद नुन्ना के लिए प्रस्थान करना है. यहां से मुन्नार तकरीबन 160 किलोमीटर है. यह सफर पांच घंटे में पूरा होगा. मुन्नार होटल में चेक इन करने के बाद चेयप्पारा वॉटरफॉल ले जाया जाएगा. दोपोहर में म्यूजिम विजिट भी करवाया जाएगा. इसके बाद पुनर्जनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाये जाएंगे. रात के डिनर के बाद पूरी रात यहीं आराम करना है.

तीसरा दिन – सुबह नाश्ता करने के बाद एराविकुलम नेशनल पार्क, कुंडला लेक, माट्टुपेट्टी धाम, इको प्वाइंट घुमाएंगे. इसके साथ ही बीच में आप ऑपिंग भी कर सकते हैं. शाम को डिनर के बाद रात का आराम यहीं कराया जाएगा.

चौथा दिन – सुबह नाश्ता और होटल चेकआउट करने के बाद ठेक्काडी के लिए जाएंगे. यहां होटल में चेक इन करने के बाद दोपहर में वोटिंग के लिए छोड़ दिया जाएगा. इसके बाद पेरियार वाइल्डलाइफ, सैंचुरी, स्पाइस प्लांटेशन गार्डन होते हुए होटल पहुंचेंगे. यहां डिनर के बाद आराम करने के लिए मिलेगा.

पांचवा दिन – नाश्ता करने के बाद सड़क मार्ग से अलेप्पी पहुंचेंगे. यहां हाउस वोट में चेकइन करवाया जाएगा. शाम को बीच घूमने और वोटिंग के लए पर्याप्त समय दिया जाएगा. रात के खाने के बाद रातभर एलेप्पी के हाउसवोट में ही आराम करना है.

छठवां दिन – सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेकआउट करके सड़क मार्ग से कोयंबटूर के लिए रवाना होंगे. कोयंबटूर में होटल चेकइन करने के बाद शाम को आदियोगी शिवा स्टैचू दिखवाया जाएगा. रात के खाने के बाद यहीं आराम करना है.

सातवां दिन – सुबह का नाश्ता करना के बाद होटल से चेकआउट करेंगे. इसके बाद कोयंबटूर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. जहां सुबह साढ़े 11 बजे से लखनऊ के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी. लखनऊ पहुंचकर सभी यात्रा अपने-अपने गंतव्य को जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

Railway Tour: देहरादून से अयोध्या-काशी-प्रयागराज का स्पेशल टूर, आईआरसीटीसी दे रहा है यह सुविधाएं

UTS App: टिकट की लंबी लाइन से चाहते हैं मुक्ति, रेलवे का यूटीएस एप आएगा बहुत काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा पर रात में भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, 17 से 21 अक्टूबर तक मिलेगी सुविधा
दुर्गा पूजा पर रात में भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, 17 से 21 अक्टूबर तक मिलेगी सुविधा
27 अक्टूबर से रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा बीमा! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
27 अक्टूबर से रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा बीमा! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget