एक्सप्लोरर

UPI से निकलेगा EPFO का पैसा, टेस्टिंग हुई शुरू, जानें कब शुरू होगी सुविधा

EPFO जल्दी ह अपनी सुविधाओं में नया अपडेट जोड़ने वाली है, जिसके तहत UPI से ईपीएफओ का पैसा निकल सकेगा. इस सुविधा के लिए टेस्टिंग शुरू हो चुकी है साल के अंत तक इसे इस्तेमाल किया जा सकेगा.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए पिछले काफी समय से अपनी सर्विसेज में काफी अपडेट कर रहा है. इसी कड़ी में ईरीएफओ एक नई सुविधा भी जल्दी ही शुरू करने जा रहा है. जिसके जरिए ईपीएफ के पैसे सीधे UPI से निकल सकेंगे. अब हाल ही में इस सुविधा को लेकर संगठन क तरफ से लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि ये सुविधा कब से शुरू हो जाएगी.

EPFO ने इस सुविधा की बैंकों के साथ मिलकर टेस्टिंग शुरू कर दी है. जिसके बारे में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मनी कंट्रोल के बाथ बातचीत में बताया है. उन्होंने बताया है कि ये सुविधा दिसंबर के आखिर तक औपचारिक रूप से शुरू की जा सकती है.

कैसे काम करेगी नई सुविधा?
इस नई सुविधा के तहत कर्मचारी EPF बैलेंस का अधिकतम 75% तक पैसा निकाल सकेंगे, हालांकि इसके लिए संबंधित नियम और शर्तें लागू होंगी. फिलहाल जो नियम हैं उनके मुताबिक, कर्मचारी के EPF खाते में कम से कम 25% पैसा बचा रहना जरूरी है. 

किन सुविधाओं के लिए निकाल सकते हैं बैलेंस?
यूपीआई के जरिए पढ़ाई, शादी, घर खरीदने या घर में मरम्मत करवाने तक के कामों के लिए ये पैसा निकाला जा सकता है. इन सभी कामों के लिए EPF बैलेंस का 75% तक कर्मचारी निकाल सकते हैं. इसके बाद खाते में बचा हुआ 25% पैसा आगे भी टैक्स-फ्री ब्याज कमाता रहेगा और भविष्य के लिए सुरक्षित रहेगा.

इन एप्स से जुड़ सकती है सुविधा
EPFO एक नया एप भी लाने की तैयारी कर रहा है. ये एप कर्मचारियों के बैंक खातों के साथ-साथ BHIM और दूसरे UPI एप से भी जुड़ा हो सकता है. इस सुविधा के शुरू होने के बाद EPF से पैसा निकालने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले तेज और आसान होने की उम्मीद है.

अभी कैसे मिलता है EPF का पैसा?
बता दें कि फिलहाल EPF से पैसा निकालने के लिए कर्मचारी को UAN पोर्टल के जरिए ऑनलाइन क्लेम करना होता है. क्लेम मंजूर होने के बाद EPFO पैसा कर्मचारी के बैंक खाते में भेजता है. इस प्रक्रिया में थोड़ा ज्यादा समय लगता है. ऐसे में नई व्यवस्था शुरू होने के बाद ये प्रक्रिया आसान हो जाएगी. EPFO के UAN पोर्टल को कर्मचारी के UPI खाते से जोड़ा जाएगा, जिससे पैसा सीधे UPI के जरिए निकाला जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: रिटायर्ड प्रोफेसर को 12 साल से नहीं मिली पेंशन, मानवाधिकार आयोग ने दिया अल्टीमेटम

शैलजा पांडे वर्तमान में ABP न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रही हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत एबीपी न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की थी. इनके काम को देखते हुए एबीपी ने इन्हें कंसल्टेंट की जिम्मेदारी से नवाजा. यह बीते करीब दो साल से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह एआई और स्टेट टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. शैलजा ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से की है. यहां इन्होंने  रेडियो और टेलीविजन प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

रिटायर्ड प्रोफेसर को 12 साल से नहीं मिली पेंशन, मानवाधिकार आयोग ने दिया अल्टीमेटम
रिटायर्ड प्रोफेसर को 12 साल से नहीं मिली पेंशन, मानवाधिकार आयोग ने दिया अल्टीमेटम
कर्मचारी ध्यान दें, UAN हटा लें गलत PF खाता, वरना रुक सकता है क्लेम
कर्मचारी ध्यान दें, UAN हटा लें गलत PF खाता, वरना रुक सकता है क्लेम
Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, छठ दिवाली से पहले कई ट्रेनें रद्द
Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, छठ दिवाली से पहले कई ट्रेनें रद्द
कम बिजली बिल वाले घर में 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना सही या पैसे की बर्बादी?
कम बिजली बिल वाले घर में 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना सही या पैसे की बर्बादी?
Advertisement

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget