एक्सप्लोरर

Election 2024: चुनाव से जुड़ी कोई भी शिकायत तुरंत यहां कर सकते हैं आप, ये है जनता का हथियार

cVigil App: अगर आपको कहीं पर भी लगता है कि यहां आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है या फिर कोई फर्जीवाड़ा चल रहा है तो आप तुरंत इस ऐप में शिकायत कर सकते हैं.

Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि देशभर में कुल सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू होगा और चार जून को नतीजे सामने आएंगे. तारीखों के ऐलान के साथ ही देशभर में चुनावी माहौल गरमा गया है, नेता प्रचार अभियान में जुट गए हैं और लोगों ने भी अपनी तैयारी कर ली है. चुनाव के दौरान आपने कई तरह की चीजें सुनी होंगी, जिनमें कुछ जगह पैसे बांटे जाते हैं तो कहीं वोट डालने के लिए धमकाया भी जाता है. अब अगर आपको भी ऐसी किसी चीज की शिकायत करनी है तो आपके पास एक बड़ा हथियार है. 

तुरंत कर सकते हैं शिकायत
चुनाव आयोग की तरफ से Cvigil ऐप बनाया गया है, जिसे आम लोगों का हथियार कहा जाता है. इस ऐप में कोई भी चुनाव से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत कर सकता है. यानी अगर आपको कहीं पर भी लगता है कि यहां आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है या फिर कोई फर्जीवाड़ा चल रहा है तो आप तुरंत इस ऐप में शिकायत कर सकते हैं. Cvigil ऐप में आप फोटो या वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं. 

किन मामलों की हो सकती है शिकायत?
अब आप सोच रहे होंगे कि किस तरह की शिकायत इस ऐप में की जा सकती है. अगर कोई प्रत्याशी पैसे बांटने की बात कर रहा हो, कोई शराब बांट रहा तो या फिर ऐसा कोई प्रलोभन दे रहा हो तो आप इसकी तस्वीर खींच सकते हैं या वीडियो बना सकते हैं. वहीं अगर कोई वोटिंग के दौरान फर्जीवाड़ा कर रहा है तो भी आप उसकी शिकायत Cvigil ऐप पर कर सकते हैं. अगर आपको कहीं पर होर्डिंग या पोस्टर दिखाई देता है तो आप इसकी भी तस्वीर ऐप पर अपलोड कर सकते हैं. 

ऐप पर शिकायत दर्ज होते ही ये सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है. इसके बाद इसकी जांच शुरू होती है और सही पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है. फील्ड लेवल की टीम इस पर तुरंत एक्शन लेती है और एक रिपोर्ट फाइल की जाती है. 

ये भी पढ़ें - प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में दो रुपये देकर मिलता है दो लाख का बीमा, ये लोग कर सकते हैं आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEO या मैनेजर के असली नंबर से आ सकता है पेमेंट का मैसेज, बॉस स्कैम से बचकर रहे
CEO या मैनेजर के असली नंबर से आ सकता है पेमेंट का मैसेज, बॉस स्कैम से बचकर रहे
Ola स्कूटर की सर्विस के लिए 100 km भटका शख्स, अब लाखों का हर्जाना भरेगी कंपनी
Ola स्कूटर की सर्विस के लिए 100 km भटका शख्स, अब लाखों का हर्जाना भरेगी कंपनी
Loan और EMI का बहाना खारिज, पत्नी को 90 लाख देगा तलाक लेने वाला शख्स
Loan और EMI का बहाना खारिज, पत्नी को 90 लाख देगा तलाक लेने वाला शख्स
परिवार के 5 Aadhaar Card एक ही फोन में होंगे मैनेज, जानें mAadhaar App का खास फीचर
परिवार के 5 Aadhaar Card एक ही फोन में होंगे मैनेज, जानें mAadhaar App का खास फीचर

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget