एक्सप्लोरर

Dog Bite: कुत्ते ने काट लिया है तो इंजेक्शन लेने से पहले तुरंत करें ये काम, नहीं होगा रेबीज के फैलने का खतरा

Dog Bite Prevention: इस बात का जरूर खयाल रखें कि अगर आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को कुत्ते ने काटा है तो 24 घंटे के भीतर रेबीज का इंजेक्शन जरूर लगवा दें.

Dog Bite Prevention: पिछले कुछ सालों से आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, आए दिन देशभर से ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जिनमें कुत्ते किसी को अपना शिकार बनाते हैं. खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं कुत्ते के काटने का शिकार होते हैं. कुत्ते के काटने के बाद अक्सर लोगों को लगता है कि वो तुरंत रेबीज का इंजेक्शन लगवा लेंगे तो उन्हें खतरा नहीं होगा, हालांकि ऐसा नहीं है. कई ऐसे मामले भी देखे गए हैं, जहां रेबीज का इंजेक्शन लेने के बावजूद लोगों की रेबीज से दर्दनाक मौत हुई है. ऐसे में आपको तुरंत कुछ ऐसी चीजें जरूर करनी चाहिए, जिनसे रेबीज का खतरा टल सकता है. 

तुरंत करें ये काम
सबसे पहले तो कुत्तों से दूर रहें और अगर कोई कुत्ता काटने के लिए आ रहा है तो घबराएं नहीं. अगर आप डरने लगेंगे तो कुत्ता हावी हो जाएगा, ऐसे में शोर मचाएं और उसके सामने खड़े रहें. कोशिश करें कि वो आपके शरीर से दूर रहे. अगर किसी तरह कुत्ता आपको काट लेता है तो तुरंत किसी से पानी लें और घाव को अच्छी तरह से धो लें. अगर आप घर के पास हैं तो घर पर जाकर साबुन से अच्छी तरह घाव को धोएं. इससे रेबीज फैलने का खतरा काफी कम हो जाता है. इसके बाद आप तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और खुद को रेबीज का इंजेक्शन लगवाएं. 

इन बातों का भी रखें खयाल
इस बात का जरूर खयाल रखें कि अगर आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को कुत्ते ने काटा है तो 24 घंटे के भीतर रेबीज का इंजेक्शन जरूर लगवा दें. अगर मुमकिन हो तो बिल्कुल भी इंतजार न करें और तुरंत हॉस्पिटल जाकर सबसे पहले ये काम करें. इसके बाद दूसरे और तीसरे इंजेक्शन को भी वक्त पर लगाना जरूरी होता है. क्योंकि एक बार रेबीज अगर शरीर में फैल गया तो इसका इलाज मुमकिन नहीं है. रेबीज ऐसी बीमारी है, जिससे काफी जल्दी और दर्दनाक मौत होती है. 

ये भी पढ़ें - गैस सिलेंडर और उसके पाइप की भी होती है एक्सपायरी डेट, आज ही कर लें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toll Local Pass: टोल प्लाजा से निकलने के लिए कितने रुपए में बनेगा लोकल पास? NHAI ने बताया खर्चा
Toll Local Pass: टोल प्लाजा से निकलने के लिए कितने रुपए में बनेगा लोकल पास? NHAI ने बताया खर्चा
UPI है तो भी जेब में जरूरी है कैश, सिर्फ 500 रुपए से चल जाएगा काम! जानें इसको कैसे खर्च कर सकते हैं?
UPI है तो भी जेब में जरूरी है कैश, सिर्फ 500 रुपए से चल जाएगा काम! जानें इसको कैसे खर्च कर सकते हैं?
Train News: ट्रेन में सीट या टिकट को लेकर TTE से विवाद हो गया? शिकायत से लेकर अपने अधिकारों तक जानें पूरी जानकारी
Train News: ट्रेन में सीट या टिकट को लेकर TTE से विवाद हो गया? शिकायत से लेकर अपने अधिकारों तक जानें पूरी जानकारी
Flight Rules: फ्लाइट में कुत्ता-बिल्ली ले जा सकते हैं? जानिए क्या हैं नियम, किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
Flight Rules: फ्लाइट में कुत्ता-बिल्ली ले जा सकते हैं? जानिए क्या हैं नियम, किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget